राजगढ़ – सिर्वी समाज का 16वां सामूहिक विवाह सम्मेलन हुआ सम्पन्न, 13 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में, प्रांतीय अध्यक्ष गहलोत ने कहा- एकता से ही समाज का सशक्तिकरण संभव

राजगढ़। सामाजिक एकता, सहयोग और समरसता ही किसी भी समाज की वास्तविक शक्ति है। ऐसे भव्य आयोजन किसी एक दिन की तैयारी का परिणाम नहीं होते, बल्कि यह कई दिनों की निरंतर मेहनत, समर्पण और संगठनात्मक प्रयासों का परिणाम हैं। उक्त विचार अखिल भारतीय सिर्वी महासभा के प्रांतीय अध्यक्ष कांतिलाल गेहलोत ने राजगढ़ में आयोजित 16वें सामूहिक विवाह सम्मेलन के अवसर पर व्यक्त किए। सकल पंच क्षत्रिय सिर्वी समाज राजगढ़ क्षेत्र एवं श्री क्षत्रिय सिर्वी समाज ट्रस्ट राजगढ़ के तत्वावधान में आचार्य जगदीश शर्मा (कंजरोटा वाले) के पावन सानिध्य में यह दो दिवसीय आयोजन संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ 19 अप्रैल को सायं 7 बजे गणेश पूजन के साथ किया गया। वहीं 20 अप्रैल अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर प्रातःकाल से ही समाजजनों का आगमन प्रारंभ हो गया और पूरा परिसर उत्सव एवं भव्यता के माहौल में बदल गया। प्रातः 7 बजे गंगाजल, 7:30 बजे स्वल्पाहार एवं 10 बजे से प्रीतिभोज के पश्चात मां आईजी का पूजन कर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की गई। इसके बाद मंच पर अतिथियों का पुष्पमालाओं एवं पारंपरिक स्वागत किया गया। वही भव्य वरमाला कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिसमें वर-वधुओं ने एक-दूसरे को माला पहनाकर जीवन के नए अध्याय का शुभारंभ किया। दोपहर 12:30 बजे शुभलग्न में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अग्नि के सात फेरे संपन्न हुए और 13 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंध गए। पूरा वातावरण वैदिक परंपराओं और धार्मिक आस्था से सराबोर रहा।

विधायकों और अतिथियों ने दी शुभकामनाएं –
इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक प्रताप ग्रेवाल ने कहा कि सिर्वी समाज मेहनत, ईमानदारी और परिश्रम से जीवन यापन करने वाला समाज है। आज समाज के बालक-बालिकाएं शिक्षा एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं और समाज का नाम रोशन कर रहे हैं। ऐसे आयोजन सामाजिक मेलजोल बढ़ाते हैं और फिजूलखर्ची को कम करते हैं।

नगर परिषद अध्यक्ष सवेरा महेश जायसवाल, भगवान चौहान पेटलावद, केसर सिंह हम्मड़ ओंकारेश्वर सहित अन्य अतिथियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। युवा महासभा धार मालवा जिला अध्यक्ष अर्जुन गहलोत द्वारा नवविवाहितो को श्रीमद्भागवत गीता भेंट की गई। भगवान चौहान (उज्जैन), रामलाल सेंचा (गांधीधाम), धन्नालाल वर्फा (राजगढ़) एवं सवेरा महेश जायसवाल द्वारा नवविवाहित जोड़ों को उपहार भेंट किए गए। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए शोभाराम चौधरी द्वारा 13 चीकू के पौधे भेंट किए गए, जिससे उपस्थित जनसमूह को वृक्षारोपण का संदेश मिला।

कार्यक्रम में नरेंद्र सिर्वी कुक्षी, हीरालाल हम्मड़, थाना प्रभारी झाबुआ कैलाश लछेटा, देवेंद्र सतपुड़ा प्रदेश महासचिव, जगदीश परमार बालोदा, भरत परमार कंकराज, बाबूलाल चौधरी धुलेट, नंदा वकील, प्रेम सोलंकी जिला अध्यक्ष धार परगना, सोनू वर्फा राजगढ़, जगदीश राठौर, प्रेमचंद काग राजगढ़ ट्रस्ट अध्यक्ष, मोहन चौधरी, मन्ना मुलेवा, मोहन अगलेचा, ऊंकार चौधरी रतनपुरा, टीकम चंद्र राठौर, बद्रीलाल चौयल, संभूलाल परमार, मांगीलाल हम्मड़ (कंजरोटा) सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. दिनेश सतपुड़ा एवं आकाश काग कंजरोटा द्वारा किया। अंत में मुकेश काग तहसील अध्यक्ष द्वारा आभार व्यक्त किया गया। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी विनोद सिर्वी धूलेट द्वारा दी गई।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

राजगढ़ – सिर्वी समाज के 16वें सामूहिक विवाह सम्मेलन में 13 जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में, अक्षय तृतीया पर भव्य आयोजन, केंद्रीय राज्यमंत्री सहित जनप्रतिनिधि होंगे शामिल, देशभर से जुटेंगे हजारों समाजजन

[the_ad id="80502"]

Related Post

राजगढ़ – सिर्वी समाज के 16वें सामूहिक विवाह सम्मेलन में 13 जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में, अक्षय तृतीया पर भव्य आयोजन, केंद्रीय राज्यमंत्री सहित जनप्रतिनिधि होंगे शामिल, देशभर से जुटेंगे हजारों समाजजन

Read More »
error: Content is protected !!