सरदारपुर। विधानसभा क्षेत्र सरदारपुर से अमरनाथ यात्रा के लिए 15 सदस्यों का दल सोमवार को रवाना हुआ। विधायक प्रताप ग्रेवाल ने सभी श्रद्धालुओं का पुष्पमाला से स्वागत कर जत्थे को रवाना किया। अमरनाथ यात्रा पर निकलने से पहले सभी सदस्यों ने भोपावर मार्ग स्थित शंकर मंदिर में भगवान भोलेनाथ का अभिषेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
श्रद्धालुओं में सरदारपुर विधायक कार्यालय के शिवांग ग्रेवाल, विष्णु चौधरी, प्रेमनारायण मंडलोई, अरूपसिंह सेंगर, सुमित चौहान तुषार गोराणा, कान्हा यादव, योगेंद्र चौधरी, ऋतिक मिंडा, शिवम ग्रेवाल, लक्की सोनगरा, शिवराजसिंह राउलजी बड़ौदा, अरविंद जाट बोदली, दशरथ धाकड़ राजोद, रामचंद्र डामर संदला शामिल है। यात्री विष्णु चौधरी ने बताया कि यात्रा के दौरान अमरनाथ धाम, वैष्णोदेवी, अमृतसर, कुरुक्षेत्र, हरिद्वार, बाघा बॉर्डर, खाटू श्याम, जैसलमेर, पुष्कर, जयपुर, सांवरिया सेठ आदि धार्मिक स्थानों की यात्रा की जाएगी।


















