कम बारिश का असर: माही परियोजना से इस रबी सीजन में मात्र दो बार होगी जल आपूर्ति, उप मुख्‍य बांध से छोडा गया पानी

सरदारपुर। कम बारिश का असर इस बार माही बांध के जल भंडारण पर भी देखने मिला हैं, पिछले साल की तुलना में बांध में आधा ही पानी बचा है। ऐसे में माही की नहरों पर निर्भर रबी सीजन के किसानों को इस बार पांच की जगह मात्र दो बार ही सिंचाई के लिए पानी मिल सकेगा। बुधवार सुबह शुभ मुहूर्त में उप मुख्‍य बांध काली कराई की नहर में पानी छोडा गया, इस दौरान परियोजना के एसडीओ एचएल डावर, जनपद पंचायत उपाध्‍यक्ष प्रतिनिधि राजेंद्र सिंह राठौर, सदस्‍य नारायण मारु सहित किसानों ने विधि-विधान से पूजा अर्चना की। इसके बाद बांध के गेट खेले गए हैं, परियोजना से जिले की दो तहसील सरदारपुर व बदनावर क्षेत्र के किसानों को लाभ मिलता है। करीब 6 हजार हेक्‍टेयर क्षेत्र के किसान सिंचाई के लिए पानी का उपयोग करते हैं, संभवत कल सुबह परियोजना के अंतिम छोर बदनावर के ग्राम भैसोला तक पानी पहुंचने की उम्‍मीद है।

दरअसल पिछले साल माही बांध में 135 एमसीएम पानी उपलब्‍ध था। इस बार जल भंडारण घटकर महज 68 एमसीएम रह गया है। यानी पिछले साल के मुकाबले बांध में करीब 50 प्रतिशत पानी ही बचा हैं, अब इसका सीधा असर सिंचाई के लिए होने वाली जल आपूर्ति पर देखने को मिलेगा। जल वितरण समिति के निर्णय और उपलब्‍ध पानी के आधार पर किसानों को दो बार सिंचाई के लिए पानी दिया जाएगा। दोनों चरणों में करीब 50 दिनों की अवधि में पानी वितरण करने की योजना विभाग द्वारा तैयार की गई है।

जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री विपिन पाटीदार ने बताया कि इस वर्ष कम बारिश के कारण कालीकराई बांध करीब 50 प्रतिशत ही भर पाया है। ऐसे में रबी सीजन में पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध कराना चुनौतीपूर्ण है। उन्होंने किसानों से कम पानी वाली फसलों की बुआई करने की अपील की, ताकि कमांड क्षेत्र के अंतिम छोर तक पानी पहुंचाया जा सके। विभाग ने पूरे कमांड क्षेत्र में एक पानी उपलब्ध कराने को लेकर कई महत्‍वपूर्ण निर्णय लिए।

अधिकारियों ने किसानों से सिंचाई के दौरान पानी की बर्बादी नहीं करने और अवैध सिंचाई रोकने में सहयोग करने की अपील की। विभाग ने अवैध सिंचाई करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात भी कही।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

सरदारपुर में नर्मदा माईक्रो सिंचाई परियोजना की समीक्षा बैठक संपन्न : विधायक ग्रेवाल ने कहा – परियोजना के शेष 52 गांवों को भी जल्द ही नर्मदा का पानी प्रदान करें, नदियों, तालाबों, जलाशयों में नर्मदा जल छोडने के दिए निर्देश

Read More »

नर्मदा-माही लिंक परियोजना के शुभारंभ से पहले राजगढ़ में निकली चुनरी कलश यात्रा : मनसा महादेव का नर्मदा जल से अभिषेक कर परियोजना की सफलता के लिए की प्रार्थना, करीब 100 गांवों में निकली यात्राएं

Read More »
error: Content is protected !!