राजगढ़ में जनजाति विकास मंच का प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न : 110 विद्यार्थियों के साथ ही उनके शिक्षक हुए सम्मानित, मुख्य वक्ता कैलाश अमलियार ने कहा- श्रेष्ठ भारत के ज्ञान को लेकर हमे आगे बढ़ना हैं

राजगढ़। जनजाति विकास मंच ब्लॉक सरदारपुर द्वारा राजगढ़ के उदय पैलेस में जनजाति प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनजाति कार्य प्रांत प्रमुख कैलाश अमलियार, मंच के जिला पूर्ण कालिक रामप्रकाश मछार, जिलाध्यक्ष अरविंद डावर (पूर्व सैनिक), सत्यनारायण मावी तथा मंच के ब्लॉक अध्यक्ष श्रीराम परमार मंचासीन रहें। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान बिरसा मुंडा व टंट्या मामा के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता कैलाश अमलियार ने कहा कि श्रेष्ठ भारत के ज्ञान को लेकर हमे आगे बढ़ना है। उन्होंने कहा कि गुरु शिष्य परंपरा भारत की श्रेष्ठ परंपरा हैं। दुनिया को प्रथम ग्रंथ भारत ने ही दिया है। भारत में बड़े-बड़े वैज्ञानिक, डॉक्टर व इंजीनियर हुए लेकिन उन्होंने अपने राष्ट्र को प्रथम माना हैं। उन्हीं की तरह हमें भी यह भाव रखना होगा कि मेरा जीवन राष्ट्र के लिए हैं। कार्यक्रम में 30 स्कूलों के शिक्षक शिक्षिकाएं एवं 110 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम में ब्लॉक उपाध्यक्ष अजय मोरी व राजेश मेड़ा, विधि प्रमुख राहुल भुरिया, महिला प्रमुख प्रेमलता निनामा, सह महिला प्रमुख दीपिका भुरिया, युवा प्रमुख किशोर सिंगार, सह युवा प्रमुख अजमेर गुंडिया, दिनेश भुरिया, रमेश मेड़ा, शासकीय योजना प्रमुख सोहन देवदा, सह शासकीय योजना प्रमुख रोहन मावी, शासकीय कर्मचारी प्रमुख बवेरिया, सह मीडिया प्रमुख प्रकाश मुनिया, मंच सदस्य बंशीलाल भुरिया, सत्यनारायण मकवाना, रामेश्वर सुवानिया, निलेश भाबर, राहुल मेड़ा, भेरूलाल ओसारी, पवित्रा अमलियार, चंचल पंचोली, मोनिका पंचोली सहित अन्य मौजूद रहें।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

राजगढ़ – हरिराम गेहलोत हत्याकांड पर 2 घंटे प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई और परिवार को सुरक्षा की मांग, विधायक ग्रेवाल ने कहा- कहते है कानून के हाथ लंबे फिर पुलिस के हाथ आरोपियों तक क्यों नही पहुंच रहें

Read More »
error: Content is protected !!