राजगढ़ में सनातन संस्कृति रक्षा मंच का दीपावली एवं हिंदू मिलन समारोह संपन्न: 230 सदस्य हुए शामिल, मुख्य अतिथि मनोज परमार ने कहा- सनातन धर्म अजन्मा, सनातन है तो देश है

राजगढ़। सनातन संस्कृति रक्षा मंच के तत्वावधान में गुरुवार देर शाम को मोहनखेड़ा तीर्थ स्थित एक गार्डन में दीपावली एवं हिंदू मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में इंदौर के दलित समाज उत्थानकर्ता, राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज परमार उपस्थित रहे। वहीं विशेष अतिथि के रूप में राजेश मूणत ने मंच साझा किया। आयोजन में मंच के 230 सदस्य शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजन-अर्चन के साथ किया गया। जिसके बाद दीपक पटेल ने स्वागत प्रस्तुत किया।

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि मनोज परमार ने सनातन संस्कृति के गौरव,धार्मिक परंपराओं और वर्तमान सामाजिक चुनौतियों पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति अत्यंत पवित्र है और ‘वसुधैव कुटुंबकम’ की भावना के साथ हम संपूर्ण विश्व को अपना परिवार मानकर सभी के कल्याण की कामना करते हैं। जो लोग हमारी गौरवशाली परंपराओं और संस्कृति से नफरत करते हैं, यह गंभीर चिंतन का विषय है। उन्होंने लव जिहाद जैसे संवेदनशील सामाजिक विषयों के प्रति समाज को जागरूक और सजग रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म अजन्मा है। सनातन धर्म है, तभी यह देश सुरक्षित और सशक्त है। उन्होंने सामाजिक एकता,सांस्कृतिक संरक्षण और जनजागरूकता के लिए सभी समाजजनों से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

वही विशेष अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता राजेश मूणत ने अपने संबोधन में राष्ट्र निर्माण और सामाजिक संगठन की भूमिका पर विचार रखे। उन्होंने कहा कि हमारा राष्ट्र परम वैभवशाली है। इसे और अधिक मजबूत बनाने के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी क्षमताओं का विस्तार करना होगा। उन्होंने कहा कि आज आवश्यकता है कि हम मोबाइल की आभासी दुनिया से बाहर निकलें,आपसी संवाद को बढ़ावा दें और सामाजिक संपर्क मजबूत करें। समाज को संगठित करके ही राष्ट्र निर्माण में प्रभावी भूमिका निभाई जा सकती है।

कार्यक्रम का संचालन अंतिम ठाकुर ने किया। आयोजन में जितेंद्र बागड़िया, चंदन शर्मा, दीपक चौधरी, विजय जायसवाल, नितिन भंडारी, नीलेश सोनी, आशीष सोलंकी, लखन पंवार, संजय सोनी, विनय भंडारी, मनीष भायल, सुजीत ठाकुर, रवि कसेरा अक्षय भंडारी, अनिल सोलंकी सहित अन्य मौजूद रहे।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

BJP ने युवा नेता राजेश बैरागी बसलाई को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी: पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष बने, कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर, विभिन्न गांवों में हुआ भव्य स्वागत, शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!