विधिक सेवा सप्ताह के तहत सरदारपुर में निकली बाइक रैली: जजों और अधिवक्ताओं ने दिया न्याय व नशामुक्ति का संदेश, कानूनी अधिकारों के प्रति किया जागरूक

सरदारपुर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में तहसील विधिक सेवा प्राधिकरण सरदारपुर द्वारा विधिक सेवा सप्ताह के अंतर्गत गुरुवार को सरदारपुर में वृहद बाइक रैली निकाली गई। 14 से 20 नवंबर तक आयोजित विधिक सेवा सप्ताह के तहत निकाली गई रैली का उद्देश्य आमजन को कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना और समाज के प्रत्येक वर्ग तक न्याय की पहुंच सुनिश्चित करना था।

रैली सिविल न्यायालय परिसर सरदारपुर से शुरू हुई, जो नगर के विभिन्न मार्गों से होकर निकली। इस दौरान आमजन को कानूनी सहायता और अधिकारों की जानकारी देने के साथ युवाओं को नशे की बुराई से दूर रहने का संदेश दिया गया। वहीं बालक-बालिकाओं, दिव्यांगजनों और महिलाओं के अधिकारों के संरक्षण को लेकर भी जागरूक किया गया। आयोजन के माध्यम से लोगों को बताया गया कि जरूरतमंद व्यक्ति भी विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से निःशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

बाइक रैली में जिला जज हेमंत यादव, जिला जज अब्दुल्लाह अहमद, एसडीओपी विश्वजीत सिंह परिहार, थाना प्रभारी अनिल जाधव, अभिभाषक संघ अध्यक्ष कमल किशोर वैष्णव, उपाध्यक्ष रामलाल पाटिल, सचिव दिलीप सिंह भदौरिया सहित अभिभाषक भूपेंद्र जोशी, दिग्विजय सिंह राठौर, अनिल यादव, दिलीप वसुनिया, अंकित कछावा, मनोज काग, अजहर शेख आदि शामिल हुए। इसके अलावा न्यायालय के नाजिर जगदीश किरार, कर्मचारी और पुलिसकर्मियों ने भी रैली में भाग लेकर कानूनी जागरूकता का संदेश दिया।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

BJP ने युवा नेता राजेश बैरागी बसलाई को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी: पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष बने, कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर, विभिन्न गांवों में हुआ भव्य स्वागत, शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!