सरदारपुर में गवली समाज ने धूमधाम से मनाया भुजरिया पर्व : अखाड़े और गरबा नृत्य के साथ निकला भव्य चल समारोह

सरदारपुर। रक्षाबंधन के दूसरे दिन शनिवार को सरदारपुर नगर के गवली (यादव) समाजजनो द्वारा बजरंग दल अखाड़े के साथ नगर में चल समारोह निकालकर भुजरिया पर्व उत्साह से मनाया। गवली समाजजनों ने बताया कि चल समारोह गोपाल कालोनी गवलीपुरा बस्ती में स्थित राधाकृष्ण मन्दिर से ढोल धमाकों के साथ प्रारंभ हुआ। बजरंग दल अखाड़े में युवा कलाकारों द्वारा सुंदर प्रदर्शन किया।

समाज के युवक-युवतियों गरबा नृत्य करते हुए तो वही युवक डांडिया खेलते चल रहे थे। नगर के नागरिकों ने पुष्प वर्षाकर चल समारोह का जगह-जगह स्वागत किया गया। चल समारोह नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए माही तट पहुंचा जहां भुजरिया का विसर्जन हुआ। विसर्जन पश्चात समाज के बच्चो एवं युवाओं ने अपने से बड़ों एवं बुजुर्गों के चरण स्पर्श कर आशिर्वाद लिया।

भुजरिया पर्व की शुरुआत नाग पंचमी के दिन खेतों से टोकरी में मिट्टी लाकर गवली समाजन द्वारा अपने-अपने घर पर गेहूं के बीजों से भुजरिया के रूप में बोई जाती हैं, ऐसा माना जाता है की भुजरिया की ऊंचाई और कलर जितना अधिक होगा, उतना ही वर्ष में फसल उत्पादन के लिए, व्यापार के लिए अच्छा रहेगा। नाग पंचमी से लेकर भादवा की एकम तक घरों में गुजरिया को जल अर्पित कर झूले में झूलाकर पूजा अर्चना की जाती है और एकम के दिन समाजजनों द्वारा चल समारोह निकालकर विसर्जन किया जाता है। इस त्यौहार पर गवली समाजजन एक-दूसरे को भुजरिया देकर गले मिलते हैं जिससे समाज में पारिवारिक स्नेह आदान-प्रदान होता है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!