सरदारपुर – सब जेल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योग सप्ताह का आयोजन, बंदियों को करवाया विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास

सरदारपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में मध्यप्रदेश की समस्त जेलों में 15 से 21 जून तक राज्यव्यापी सप्ताहभर योग अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इसी के तहत सब जेल सरदारपुर में भी योग सप्ताह का संचालन किया जा रहा है। इस अभियान का शुभारंभ सोमवार प्रातः 7:30 बजे केंद्रीय जेल जबलपुर से ऑनलाइन माध्यम द्वारा किया गया। जिसमें मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के माननीय कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के मुख्य संरक्षक द्वारा कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

सोमवार को सब जेल सरदारपुर में आयोजित योग कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय न्यायालय हेमंत कुमार यादव अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा प्राधिकरण सरदारपुर के मुख्य संरक्षक द्वारा किया गया। योगाभ्यास कराने हेतु राजगढ़ के योग विशेषज्ञ कमलेश सोनी शामिल हुए। जिन्होंने उपस्थित बंदियों एवं कर्मचारियों को ऑनलाईन प्रसारीत कार्यक्रम के अनुसार विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया तथा योग के महत्व एवं इसके स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी। इस दौरान नियमित योगाभ्यास के माध्यम से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने तथा तनावमुक्त जीवन शैली अपनाने का संदेश दिया गया। योग सप्ताह के अंतर्गत आगामी दिनों में भी विभिन्न योग एवं स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम में सब जेल सरदारपुर के सहायक अधीक्षक संजय कुमार परमार, वारंट प्रभारी सियाराम लिमनपुरे, धर्मेंद्र आरवे, स्थापना शाखा प्रभारी विशाल राठौर प्रहरी, रामसिंह मोर्थ प्रहरी, राजकुमार अहिरवार प्रहरी, प्रदीप नरगावे प्रहरी, गुप्तेश्वर राठौर मुख्य प्रहरी, रविंद्र चारी प्रभारी प्रमुख मुख्य प्रहरी।सहित ड्यूटीरत कर्मचारी उपस्थित रहे।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!