राजगढ़ – देहदान करने वाले महेंद्र छाजेड़ ‘नगर रत्न’ की उपाधि से अलंकृत, सराफा एसोसिएशन ने पत्नी व पुत्र को किया सम्मानित

राजगढ़। नगर के समाजसेवी महेंद्र छाजेड़ द्वारा मृत्योपरांत अपनी देह का दान कर समाज में एक अनूठी मिसाल पेश की गई है। विज्ञान और मानवता के कल्याण हेतु उनकी अंतिम इच्छा का पालन करते हुए परिवार ने नेत्रदान व देहदान का महान निर्णय लिया।

इस कार्य के अनुमोदनार्थ सराफा एसोसिएशन राजगढ़ द्वारा उनकी धर्मपत्नी मंजुला एवं पुत्र अंकित छाजेड़ को अनुमोदना पत्र अर्पित किया गया। संस्था ने महेंद्र छाजेड़ को नगर में प्रथम देहदान के मानव कल्याणकारी कार्य हेतु नगर रत्न की उपाधि से अलंकृत किया।

अध्यक्ष निलेश सोनी ने कहा कि देहदानी महेंद्रजी ने संथारा पूर्वक देह त्याग कर देहदान करके समाज को प्रेरणा दी है। उनके इस निःस्वार्थ निर्णय से परिवार, समाज एवं नगर गौरवान्वित हुआ है। सराफा एसोसिएशन, हिंदू उत्सव समिति एवं दत्तीगाँव सोशल ग्रुप, राजगढ़ ने परिवार के मंगलमय जीवन एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना की तथा समाज से ऐसे पुनीत कार्यों के लिए प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
अनुमोदना पत्र का वाचन समाजसेवी महेश तांतेड़ ने किया।

इस अवसर पर श्री मोहनखेड़ा तीर्थ ट्रस्टी मांगीलाल पावेचा, अमझेरा तीर्थ ट्रस्टी व सराफा सचिव दिलीप फ़रबदा, महावीर सेवा संस्था व सराफा से सोनिक सराफ, ऋषभदेव मोतीलाल पेड़ी ट्रस्ट अध्यक्ष गौरव जैन, ट्रस्टी व पार्षद चिन्टू जैन, महाराणा प्रताप राजपूत समाज मोतीसिंह राठौड़, सोनी समाज अध्यक्ष सुरेंद्र सोनी, सीरवी समाज समाजसेवी व पार्षद प्रतिनिधि शंभु परवार, ब्राह्मण समाज समाजसेवी गौरव दुबे, माहेश्वरी समाज लाला माहेश्वरी, समाजसेवी आज़ाद फ़रबदा, सेन समाज से निलेश परमार, पत्रकार अक्षय भण्डारी, समाजसेवी बसंत जैन, विनेश जैन, नवीन पुराणी, अजय श्रीवास्तव, दीपांश जैन, मयंक सोनी, हेमन्त रोकड़िया, साहिल मामा, मनोज सराफ सराफा एसोसिएशन, हिन्दू उत्सव समिति, दत्तीगाव सोश्यल ग्रुप सदस्य सहित नगर के समाजसेवी उपस्थित रहे।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!