राजगढ़ में श्री गणपति अंबिका युवा मंच की बैठक संपन्न : अमित अध्यक्ष व अंतिम बने महासचिव, भव्य रूप से मनेगा नवरात्रि महोत्सव

राजगढ़। नगर की अग्रणी धार्मिक संस्था श्री गणपति अंबिका युवा मंच महत्वपूर्ण बैठक पांच धाम एक मुकाम श्री माताजी मंदिर प्रांगण में संपन्न हुई। यह बैठक परम पूज्य ज्योतिषाचार्य श्री पुरुषोत्तम जी भारद्वाज, आचार्य हेमंत भारद्वाज व कृष्णा भारद्वाज के पावन सानिध्य में आयोजित की गई, जिसमें आगामी शारदीय नवरात्रि महोत्सव को भव्य रूप से मनाने की रूपरेखा तैयार की गई।

बैठक के दौरान मंच के संयोजक धीरज बोराणा, गणेश पाटीदार, गोपाल सोनी, विपिन पांडेय एवं लोकेंद्र सोलंकी की उपस्थिति में नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से अमित कमेडिया को अध्यक्ष तथा अंतिम भूरिया को महासचिव मनोनीत किया गया। वही उपाध्यक्ष राधेश्याम बारोड एवं लक्ष्मण अगलेचा, कोषाध्यक्ष सचिन यादव, सह कोषाध्यक्ष श्याम कुशवाह सचिव सुरेश जाट एवं वासु चौहान, सहसचिव सूरज सोलंकी, संगठन मंत्री रवि परमार व मीडिया प्रभारी रमेश प्रजापति को मनोनीत किया।

ज्योतिषाचार्य श्री भारद्वाज ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को दायित्व सौंपते हुए पूरी निष्ठा और ऊर्जा के साथ आगामी नवरात्रि महोत्सव को सफल बनाने का आह्वान किया। बैठक में मंच के निवर्तमान अध्यक्ष श्याम कुशवाहा ने विगत वर्ष का आय-व्यय ब्यौरा प्रस्तुत किया। जिसका वाचन मंच के संयोजक गणेश पाटीदार द्वारा किया गया। इस अवसर पर पंकज बारोड, अंतिम पंवार, दिनेश सिसोदिया, सुरेंद्र सिंह चौहान, धन्नालाल वर्फा, रामचंद्र मारू, विक्रम बारोड, कंकुसिंह बारोड, अरविंद मारू, मुकेश मारू, क्रिश गौराणा, मनीष भायल सहित कई सदस्य उपस्थित रहे। अंत में आभार वैभव शर्मा ने व्यक्त किया।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!