40 साल की सेवा में राधेश्याम शर्मा ने निभाई कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल : राजगढ़ नगर परिषद के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की सेवानिवृत्ति पर दी विदाई, जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों ने किया सम्मान

राजगढ़। नगर परिषद में 40 वर्षों तक ईमानदारी, निष्ठा और कर्तव्यपरायणता के साथ सेवा देना अपने आप में एक मिसाल है। राधेश्याम शर्मा ने अपने पूरे सेवाकाल में नगर परिषद को अपनी सेवाएं समर्पित कीं और कार्य के प्रति हमेशा जिम्मेदारी का परिचय दिया। उन्होंने कभी भी अपने दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही नहीं बरती और प्रत्येक कार्य को समय पर पूरा किया। यह बात नगर परिषद उपाध्यक्ष दीपक जैन ने शुक्रवार को नगर परिषद के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी राधेश्याम शर्मा के विदाई समारोह में कही।

नगर परिषद के सभाकक्ष में आयोजित समारोह में राधेश्याम शर्मा का शाल, श्रीफल और प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मान किया गया। इस दौरान नगर परिषद के कर्मचारियों ने उनके लंबे सेवाकाल को याद करते हुए उनके साथ बिताए अनुभव साझा किए।
नगर परिषद के लेखापाल रघुनाथ वसुनिया ने राधेश्याम शर्मा की 40 वर्षों की सेवा के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए उनके कार्यकाल की सराहना की। सामान्य प्रशासन अधिकारी संजय शर्मा ने निर्वाचन संबंधी ड्यूटी के दौरान उनके कार्य और जिम्मेदारी के प्रति समर्पण को याद किया।

वहीं सहायक राजस्व अधिकारी अर्जुन चोयल ने उनके सरल स्वभाव और कर्तव्य के प्रति निष्ठा का उल्लेख किया। इस अवसर पर उपयंत्री रोहित परमार, राजकुमार ठाकुर, अभिषेक राठौर सहित नगर परिषद के अन्य कर्मचारियों ने भी उनके सेवाकाल और कार्यशैली की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना की। अंत में नगर परिषद कर्मचारी शंकर बारोड़ ने आभार व्यक्त किया।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

सरदारपुर में CM डॉ. मोहन यादव ने दी 2,387 करोड़ की सिंचाई परियोजना की सौगात : धार और झाबुआ के 260 गांवों मिलेगा सिंचाई का पानी, 188 करोड़ के विकास कार्यों का किया भूमि-पूजन, मुख्यमंत्री ने कहा – किसानों की समृद्धि सरकार का ध्येय है

Read More »
error: Content is protected !!