धार – मध्यप्रदेश लघुवेतन कर्मचारी संघ जिला अध्यक्ष दंगल दास बैरागी प्रदेश संगठन सचिव नियुक्त, कर्मचारी में हर्ष

धार। मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ के प्रांत अध्यक्ष महेंद्र शर्मा ने कर्मचारी संघ विधान में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए एवं केंद्रीय प्रबंध समिति के अनुशंसा के आधार पर दंगल दास बैरागी को प्रदेश संगठन सचिव के पद पर मनोनीत किया गया है। बैरागी की प्रदेश स्तरीय नियुक्ति से कर्मचारियों में हर्ष व्याप्त होकर बैरागी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

जिला कार्यवाहक अध्यक्ष हीरालाल उपाध्याय, प्रांतिय सचिव भारत सिंह ठाकुर, जिला कोषाध्यक्ष संजय निर्मल, उप प्रांत अध्यक्ष नूर मोहम्मद खत्री, जिला प्रवक्ता महेश धनगर, जिला सचिव धर्मेंद्र बिरले, जिला संरक्षक संतोष शर्मा, जिला सलाहकार केएल वास्केल, मंजुला मंडलोई, प्रकाश अहिरवार, दीपा सोलंकी, सागर बाई सिसोदिया, सुरेश गोयल, बाबूलाल चौहान, नारायण दायमा, अशोक तलवारिया, दिनेश परिहार, छोटे लाल पवार, कैलाश बघेल आदि कर्मचारियों ने महेंद्र शर्मा एवं प्रबंध समिति का आभार व्यक्त करते हुए नवनियुक्त प्रदेश संगठन सचिव बैरागी को बधाई दी है। उक्त जानकारी मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ के पदेश उपाध्यक्ष एवं जिला आईटी सेल प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष शेरसिंह जमरा द्वारा दी गई।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!