दसाई – नवागत चौकी प्रभारी ओमप्रकाश बरोनिया ने किया पदभार ग्रहण, कहा – क्षेत्र में शांति व भयमुक्त वातावरण देना पहली प्राथमिकता

नरेंद्र पँवार @ दसाई। पुलिस चौकी दसाई के नवागत चौकी प्रभारी ओमप्रकाश बरोनिया ने पुलिस चौकी पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के बाद नवागत चौकी प्रभारी ने कहा कि क्षेत्र में शांति एवं क्षेत्र वासियों को भयमुक्त वातावरण देना पहली प्राथमिकता रहेगी। क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के साथ ही चोरी व लूट जैसी घटनाओ पर अंकुश लगाने के प्रयास किए जाएंगे। साथ ही क्षेत्र में पेट्रोलिंग भी बढ़ाई जाएगी।

दरअसल धार जिला पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने 6 नवंबर को आदेश जारी करते हुए उप निरीक्षक रमेशचंद्र डामोर को चौकी प्रभारी दसई से चौकी प्रभारी केशवी तथा उप निरीक्षक ओमप्रकाश बवेरिया को थाना सेल्टर एक पीथमपुर से चौकी प्रभारी पुलिस चौकी दसाई पदस्थ किया था।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!