सरदारपुर – तहसीलदार ने 72 लाख से अधिक की राजस्व वसूली कर जिले में अव्वल, बनाया रिकॉर्ड

सरदारपुर। तहसीलदार ने धार जिले मे सबसे अधिक राजस्व वसूली का रिकॉर्ड बनाया है। सरदारपुर तहसील मे राजस्व, पंचायत उपकर, शाला उपकर, परिवर्तित प्रब्याजी, अर्थदण्ड, नजूल प्रब्याजी, नजूल भू-भाटक, सिवाय आमदनी व अन्य मंद की वसूली का लक्ष्य 60 लाख रुपए का था। इसमे अब तक 72 लाख रुपए की वसूली की जा चुकी है। इस प्रकार धार जिले की सभी तहसीलो मे सरदारपुर राजस्व वसूली के रिकॉर्ड मे सबसे अव्वल नम्बर पर दर्ज हो गया है।


तहसीलदार मुकेश बामनिया की टीम ने कड़ी मेहनत करते हुए अब तक 72 लाख रुपए की वसूली की है। जो राजस्व वसूली लक्ष्य से 12 लाख अधिक है। इस प्रकार लक्ष्य से अतिरिक्त अधिक वसूली को जोड़कर सरदारपुर की राजस्व वसूली 120 प्रतिशत से अधिक दर्ज हो गई है।तहसीलदार बामनिया ने बताया कि लक्ष्य के अतिरिक्त अधिक वसूली की प्रक्रिया निरन्तर जारी रहेगी। हमारा प्रयास है कि शासन के खजाने मे राजस्व वसूली की अधिक से अधिक राशि जमा हो।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

लोकार्पण के 20 दिन बाद भी किसानों के खेतों में नही पहुंचा पानी: विधायक प्रताप ग्रेवाल ने दिया 8 दिन का अल्टीमेटम, सरदारपुर के सभी 66 गांवों में नर्मदा जल पहुंचाने और पाइपलाइन लीकेज सुधारने की मांग को लेकर प्रमुख सचिव को लिखा पत्र

[the_ad id="80502"]

Related Post

लोकार्पण के 20 दिन बाद भी किसानों के खेतों में नही पहुंचा पानी: विधायक प्रताप ग्रेवाल ने दिया 8 दिन का अल्टीमेटम, सरदारपुर के सभी 66 गांवों में नर्मदा जल पहुंचाने और पाइपलाइन लीकेज सुधारने की मांग को लेकर प्रमुख सचिव को लिखा पत्र

Read More »
error: Content is protected !!