सरदारपुर – SDM आशा परमार ने स्व सहायता समूह की बैठक ली, कहा- निरीक्षण के दौरान मीनू अनुसार भोजन नही मिला तो होगी कार्रवाई

सरदारपुर। एसडीएम आशा परमार ने मांगलिक भवन सरदारपुर में स्व सहायता समूह के सदस्यों की बैठक ली। बैठक में एसडीएम ने खाद्यान्न सुरक्षा अधिनियम एवं सर्वोच्च न्यायालय के दिशा निर्देशों की जानकारी देते हुए सभी समूह को मीनू अनुसार ही भोजन देने के निर्देश दिए। वही एसडीएम ने कहा कि निरीक्षण के दौरान मीनू अनुसार भोजन उपलब्ध नहीं होता है या कोई शिकायत पाई जाती है तो सख्त कार्रवाई की जाकर अनुबंध समाप्त किए जाएंगे।

दरअसल पिछले माह कलेक्टर प्रियंका मिश्रा ने जिले में आईसीडीएस मिशन की निगरानी हेतु ब्लॉक स्तरीय समितियो का गठन किया गया था जिसमें समिति के अध्यक्ष एसडीएम को बनाया गया था। इसी को लेकर एसडीएम आशा परमार की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन हुआ।

बैठक में महिला बाल विकास के परियोजना अधिकारी कमल सिंह निगवाल, जनपद पंचायत सरदारपुर के अजय तोमर, आंगनवाड़ी पर्यवेक्षक सहित अन्य उपस्थित रहे।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

सरदारपुर क्षेत्र में 5 घंटे के दौरे पर रहे कलेक्टर राजीव रंजन मीना : विकास कार्यों की जमीनी हकीकत परखी, छात्रावास, ITI कॉलेज और सिविल अस्पताल का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार हेतु दिए निर्देश

Read More »
error: Content is protected !!