राजगढ़ – अखिल भारतीय सर्व ब्राह्मण समाज का अन्नकूट महोत्सव संपन्न, निकला भव्य चल समारोह

राजगढ़। अखिल भारतीय सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित अन्नकूट महोत्सव बुधवार को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मंशा महादेव मन्दिर,मालीपुरा राजगढ़ में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत माताजी मंदिर से हुई। यहां से चल समारोह बैंड-बाजों के साथ परम पूज्य गुरुदेव ज्योतिषाचार्य पुरुषोत्तम जी भारद्वाज के सानिध्य में आरंभ हुआ। चल समारोह में समाजजनों का विशेष ड्रेस कोड आकर्षण का केंद्र रहा।

शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गों से निकली, जहाँ नगरवासियों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। नगर भ्रमण होते हुए शोभायात्रा मंशा महादेव मंदिर पहुंची। यहां ज्योतिषाचार्य पुरुषोत्तमजी भारद्वाज, धार जिला पत्रकार संघ अध्यक्ष पं. छोटु शास्त्री, अ.भा. ब्राह्मण समाज जिला अध्यक्ष विश्वास पाण्डे, विकास शर्मा खरसोड़ा जिला उपाध्यक्ष, रवि त्रिवेदी तहसील अध्यक्ष और मनीष शर्मा मांगलिया इन्दौर, आईपीएस माही शर्मा मुख्य रुप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन आरती और महाप्रसादी वितरण के साथ हुआ। अंत में अखिल भारतीय सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष संजय (लाला) जोशी ने आभार व्यक्त किया। आयोजन में परशुराम सेना और सिद्धिदात्री महिला मण्डल का भी सहयोग रहा।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

राजगढ़ – सिर्वी समाज के 16वें सामूहिक विवाह सम्मेलन में 13 जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में, अक्षय तृतीया पर भव्य आयोजन, केंद्रीय राज्यमंत्री सहित जनप्रतिनिधि होंगे शामिल, देशभर से जुटेंगे हजारों समाजजन

Read More »
error: Content is protected !!