सरदारपुर। देश की आजादी के लिए अपने प्राणो की आहुति देने वाले अमर शहीद भगतसिंह जी, राजगरु जी व सुखदेव जी का शहीद दिवस पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी धार के निर्देश पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर द्वारा सरदारपुर मे विधायक कार्यालय पर मनाया गया। इस अवसर पर विधायक सहित कांग्रेस नेताओं ने अमर शहीदो के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया गया।
इस दौरान विधायक प्रताप ग्रेवाल ने शहीदो के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अमर शहीद भगतसिंहजी, राजगुरुजी और सुखदेवजी का बलिदान युगो-युगो तक युवाओ के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बना रहेगा।
इस मौके पर सरदारपुर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रतनलाल पडियार, भमरसिंह सरोदा, बबलु जायसवाल, अरूण मारू, शिवांग ग्रेवाल, धीरज पाटीदार, रायचंद डामर, चांद पटेल, लक्की सोनगरा, दौलत परमार, बंटी बना आदि उपस्थित रहे। उक्त जानकारी विधायक कार्यालय से विष्णु चौधरी द्वारा दी गई।


















