आयुषी राठौर @ पेटलावद। विश्व हिन्दू परिषद मातृ शक्ति इकाई द्वारा अखिल भारतीय सीरवी महासभा की नवनियुक्त महिला पदाधिकारियों का सम्मान किया गया।
अखिल भारतीय सीरवी महासभा महिला इकाई द्वारा नारी शक्ति को मजबूती प्रदान करने तथा श्री आई माता के पदचिन्हों पर चलने की प्रेरणा देने के उद्देश्य से जिले में विभिन्न पदों पर मनोनयन किया गया था। इसी क्रम में विहिप मातृ शक्ति की बहनों ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष कविता मोहन परमार के निवास पर पहुँचकर उनका तथा उपाध्यक्ष गुड्डी गोपाल मुलेवा के माध्यम से पूरे संगठन का केसरिया दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मान किया।

इस अवसर पर विहिप मातृ शक्ति की जिला संयोजिका संगीता देवेश त्रिवेदी ने कहा जब-जब नारी शक्ति समाज हित में आगे आती है, सनातन धर्म को मजबूती मिलती है। आप निरंतर समाज हित में कार्य करें, आवश्यकता पड़ने पर हम सब मिलकर सहयोग करेंगे। इस अवसर पर आभार व्यक्त करते हुए नवनियुक्त जिलाध्यक्ष कविता मोहन परमार ने कहा श्री आई माता के आशीर्वाद और आप सभी के स्नेह-सहयोग से मैं सनातन धर्म, समाज तथा महिलाओं-बेटियों के हित में संगठन के साथ मिलकर कार्य करती रहूँगी।
कार्यक्रम में विहिप मातृ शक्ति से प्रखंड संयोजिका निशा कुमावत, नगर संयोजिका ममता वर्मा, नगर सहसंयोजिका मीरा लच्छेटा, रम्भाबाई परमार सहित सीरवी महासभा की पदाधिकारी उपस्थित रहीं।















