राजगढ़ – सोसायटी ग्राउंड पर 4 मई से श्रीराम कथा के साथ ही विभिन्न धार्मिक आयोजनो की होगी शुरुआत, अक्षय तृतीया के अवसर पर हुई धर्म ध्वजा की स्थापना

राजगढ़। नगर के सोसायटी ग्राउंड में संतो के पावन सानिध्य में श्री राम कथा के साथ ही विभिन्न धार्मिक आयोजन 4 मई से शुरू होंगे। आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। आयोजन के तहत सोमवार को अक्षय तृतीया के अवसर पर सोमवार को धर्म ध्वजा स्थापना कार्यक्रम संपन्न हुआ। पांच धाम एक मुकाम श्री माताजी मंदिर के ज्योतिषाचार्य श्री पुरुषोत्तम जी भारद्वाज तथा श्री महावीर हनुमान गौशाला के संस्थापक श्री राम प्रकाशदास जी महाराज के सानिध्य में लाभार्थी परिवार प्रभुलाल लटियाल जाट, सुरेश जाट, लक्ष्मण डामेचा ने परिवार सहित शामिल होकर पूजन अर्चन किया तथा पंकज बारोड़, शैलेश, सुशील, जयेश, गजेंद्र, कुंदन सहित अन्य ने शामिल होकर आयोजन स्थल सोसायटी ग्राउंड पर धर्म ध्वजा की स्थापना की। साथ ग्राउंड पर मौजूद भैरूजी मन्दिर में विशेष पूजन अर्चन भी किया गया।

आयोजन समिति के लक्ष्मण डामेचा ने बताया कि ज्योतिषाचार्य श्री पुरुषोत्तम जी भारद्वाज के मुखारविंद से 4 मई से 12 मई तक श्री राम कथा का आयोजन होगा। वही 8 मई से 12 मई तक मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम नाम जप महायज्ञ व 13 मई को सर्व समाज निःशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन एवं विशाल नगर चौरासी का आयोजन होगा। समस्त धार्मिक आयोजन संतो के पावन सानिध्य में संपन्न होंगे।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

राजगढ़ – सिर्वी समाज के 16वें सामूहिक विवाह सम्मेलन में 13 जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में, अक्षय तृतीया पर भव्य आयोजन, केंद्रीय राज्यमंत्री सहित जनप्रतिनिधि होंगे शामिल, देशभर से जुटेंगे हजारों समाजजन

[the_ad id="80502"]

Related Post

रिंगनोद – आचार्यश्री नित्यसेन सुरिश्वर जी का हुआ भव्य मंगल प्रवेश, समाजजनों ने उत्साह से की अगवानी, धर्मसभा में आचार्यश्री ने कहा- गुरु के मार्गदर्शन से ही व्यक्ति मोक्ष प्राप्त करता हैं

Read More »
error: Content is protected !!