सद्भावना मंच की कावड़ यात्रा कल : राजगढ़ से झिरणेश्वर महादेव धाम तक निकलेगी यात्रा, महाप्रसादी एवं रूद्राक्ष का वितरण होगा

राजगढ़। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी सद्भावना मंच द्वारा श्रावण मास के अवसर पर सरदारपुर विधानसभा मे सुख, शांति, समृध्दि और विकास के संकल्प के साथ 24 अगस्त को राजगढ़ से झिर्णेश्वर तक माही झिर्णेश्वर शिव कावड यात्रा का आयोजन किया जा रहा है, आयोजन का यह 9वान वर्ष है।

कावड़ यात्रा सुबह 9 बजे मंशा महादेव मंदिर मालीपुरा राजगढ़ से प्रारंभ होकर तीन बत्ती चौराहा, हाथी वाला मंदिर, लाल दरवाजा, चबुतरा चैक, लोहार मंदिर गली, जवाहर मार्ग, मैन चैपाटी, राजेन्द्र द्वार, पुराना बस स्टैण्ड, मण्डी रोड होते हुए माही नदी सरदारपुर, श्रीराम चौक सरदारपुरा, टंट्या मामा चौराहा, बस स्टैण्ड, भोपावर मार्ग से फोरलेन चौकड़ी होते हुए झिर्णेश्वर धाम पहुंचेगी। यहां महाआरती के पश्चात महाप्रसादी एवं रूद्राक्ष का वितरण किया जाएगा।

सद्भावना मंच के संरक्षक विधायक प्रताप ग्रेवाल एवं राजगढ नगर परिषद अध्यक्ष सवेरा महेश जायसवला द्वारा शिव भक्तो से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। उक्त जानकारी दीपक जैन एवं प्रभुसिंह रेवर ने दी।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!