दसाई में श्रावण के अंतिम दिन 24 घंटे में पूर्ण हुई अखंड रामायण : चारभुजा मंदिर से निकला भव्य जुलूस

दसाई। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी दसाई में श्रावण मास में चारभुजा मंदिर में चारभुजा रामायण मंडल द्वारा प्रतिदिन रामायण पाठ का आयोजन किया गया। परंपरा अनुसार श्रावण के आखिरी दिन मंडल के सदस्य लक्ष्मीनारायण खड़ी वाले 24 घंटे में संपूर्ण रामायण पाठ करने के लिए बैठे। उन्होंने सुबह 9 बजे रामायण पाठ की शुरुआत की और दूसरे दिन सुबह 9 बजे तक अखंड पाठ को पूर्ण किया। 24 घंटे में रामायण पूर्ण करने का यह संकल्प श्रद्धालुओं में आकर्षण और भक्ति का केंद्र रहा। ‎पाठ के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही और पूरा वातावरण “जय श्री राम, जय चारभुजा नाथ” के जयकारों से गूंजता रहा।

‎पाठ की पूर्णाहुति के बाद चारभुजा रामायण मंडल द्वारा गांव में भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस चारभुजा मंदिर से शुरू होकर नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए पुनः मंदिर पर पहुंचा। ‎ चारभुजा मंडल के सदस्यों ने बताया कि श्रावण मास में यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है, जिसका उद्देश्य नगर में सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!