सरदारपुर में प्रस्तावित औद्योगिक क्षेत्र का विधायक ग्रेवाल ने किया स्थल निरीक्षण : स्थानीय युवाओं के रोजगार और पलायन रोकने पर दिया जोर

सरदारपुर। विधानसभा क्षेत्र में औद्योगिक विकास को गति देने और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करने के उद्देश्य से विधायक प्रताप ग्रेवाल ने सरदारपुर में प्रस्तावित नवीन औद्योगिक क्षेत्र का स्थल निरीक्षण किया। जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र द्वारा प्रस्तावित इस औद्योगिक क्षेत्र और वहां तक पहुँचने वाले नए मार्ग का मुआयना उद्योग विभाग के अधिकारियों तथा राजस्व विभाग के हल्का पटवारियों की मौजूदगी में किया गया।

निरीक्षण के दौरान विधायक ग्रेवाल ने औद्योगिक क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति, संपर्क मार्ग, मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता तथा नवीन इकाइयों की स्थापना की रूपरेखा को लेकर अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की।

स्थानीय स्तर पर रोजगार और पलायन पर चिंता
विधायक प्रताप ग्रेवाल ने कहा कि जिला उद्योग एवं व्यापार केंद्र द्वारा सरदारपुर में उद्योगों को बढ़ावा देने की पहल स्वागत योग्य है, लेकिन हमारा मुख्य उद्देश्य स्थानीय युवाओं को उनके गृह क्षेत्र में ही सम्मानजनक रोजगार दिलाना होना चाहिए। आदिवासी अंचल में रोजगार के पर्याप्त अवसर न होने के कारण युवाओं को आजीविका के लिए गुजरात, महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यों की ओर पलायन करना पड़ता है। यदि शासन सरदारपुर और आसपास के क्षेत्रों में लघु उद्योग, कृषि आधारित उद्योग, वनोपज प्रसंस्करण और स्थानीय उत्पादों की प्रोसेसिंग यूनिट्स की स्थापना को प्राथमिकता दे, तो हजारों युवाओं को अपने ही क्षेत्र में रोजगार मिल सकेगा।

निरीक्षण के दौरान जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र धार के सहायक संचालक संदीप गेहलोत सहित विभागीय अधिकारी और राजस्व अमला मौजूद रहा। उक्त जानकारी विधायक कार्यालय से विष्णु चौधरी द्वारा दी गई।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!