राजगढ़ में श्रीमद्भागवत सप्ताह के समापन पर 26 सितंबर को निकलेगी भव्य धर्मयात्रा : आकर्षक झांकियां और तारक मेहता फेम अंजली मेहता रहेंगी प्रमुख आकर्षण, चारभुजा युवा मंच ने की प्रेसवार्ता

राजगढ़। नगर में सनातन धर्म के 13 मंदिरों में आयोजित श्रीमद्भागवत सप्ताह के समापन अवसर पर 26 सितंबर को श्री चारभुजा युवा मंच द्वारा भव्य एवं ऐतिहासिक धर्म यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा में देश के विभिन्न राज्यों से कलाकार शामिल होंगे। धार्मिक झांकियों, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, बैंड दलों और विभिन्न आकर्षक आयोजनों से सजी यह यात्रा नगरवासियों के लिए प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहेगी। श्री सनातन समाज राजगढ़ के तत्वावधान में आयोजित धर्म यात्रा शनिवार दोपहर 2 बजे श्री माताजी मंदिर परिसर से प्रारंभ होगी। आयोजन को लेकर श्री चारभुजा युवा मंच द्वारा सोमवार को प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया।
प्रेसवार्ता में मंच के नवीन बानिया ने यात्रा की तैयारियों एवं कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यात्रा में देश के विभिन्न हिस्सों से कलाकार एवं दल अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

तारक मेहता फेम की अंजली मेहता रहेंगी विशेष आकर्षण
धर्म यात्रा में तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम अंजली मेहता की विशेष प्रस्तुति प्रमुख आकर्षण रहेगी। इसके साथ ही श्री लड्डू गोपालजी की भव्य पालकी, श्री महावीर बैंड नरवर, श्री जवाहर मलखंभ रतलाम, झांझ पार्टी उज्जैन, अफ्रीकन आदिवासी टोली कर्नाटक, कांटरा टीम अहमदाबाद और महाराष्ट्र से तारक मेहता की झांकी शामिल होगी। इसी प्रकार कथककली ग्रुप तेलंगाना, श्री महावीर राजस्थानी ग्रुप कोटा, श्री द्रोपदी चीर हरण झांकी दिल्ली, श्री भटिंडा बैंड पंजाब और छत्तीसगढ़ी सौदिया नृत्य रायपुर सहित विभिन्न दल अपनी प्रस्तुतियां देंगे। वॉटरमैन रथ सहित अन्य आकर्षक झांकियां भी यात्रा की शोभा बढ़ाएंगी।

जीतू धोरा और सोनाली ठाकरे देंगे प्रस्तुति –
मंच गोपाल माहेश्वरी ने बताया कि धर्म यात्रा में प्रख्यात म्यूजिकल ग्रुप के गायक जीतू धोरा रतलाम एवं गायिका सोनाली ठाकरे की प्रस्तुतियां भी होंगी। उन्होंने बताया कि यात्रा को भव्य स्वरूप देने के लिए विभिन्न राज्यों से कलाकारों और दलों को आमंत्रित किया गया है। मंच अध्यक्ष कृष्णा बारोड़ ने सनातन समाज के सभी व्यापारियों से धर्म यात्रा के दिन अपना व्यापार-व्यवसाय बंद रखकर आयोजन में सहभागिता करने की अपील की। प्रेसवार्ता का संचालन मंच मीडिया प्रभारी प्रभुसिंह राजपूत ने किया। आभार महासचिव सुजीत ठाकुर ने माना। इस अवसर पर मंच संरक्षक धारासिंह चौहान, गणेशलाल शर्मा, मुकेश माहेश्वरी, महासचिव महेश राठौड़, राजेंद्र पड़ियार, राकेश सोलंकी, गोविंद मोरी, दीपक पटेल, मनीष मकवाना, रवि पंवार सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

लेड़गांव में तहसील स्तरीय पत्रकार मिलन समारोह संपन्न : सामाजिक सरोकारों से जुड़े प्रबुद्धजनों का हुआ सम्मान, विधायक प्रताप ग्रेवाल ने कहा- पत्रकार समाज का दर्पण व आमजन के हितों का संरक्षक है

[the_ad id="80502"]

Related Post

रिंगनोद में संत रविदास जी महाराज के 650वें प्राकट्योत्सव पर व्याख्यानमाला आयोजित: बड़ी संख्या में नागरिक हुए शामिल, RSS के श्री रवींद्र किरकोले ने कहा- संत रविदास जी का जीवन सामाजिक समरसता का श्रेष्ठ उदाहरण

Read More »
error: Content is protected !!