राजगढ़ में सुने मकान में चोरी : नकुचा तोड़कर सोने के जेवरात ले उड़े चोर; परिवार गया था ससुराल, पुलिस जांच में जुटी

राजगढ़। सरदारपुर मार्ग स्थित 132 केवी ग्रिड कॉलोनी में अज्ञात बदमाशों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए सोने के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। घटना के समय गृहस्वामी सपरिवार ससुराल गए हुए थे। पड़ोसी की सूचना पर लौटे पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मूलतः ग्राम अंजनिया मल्हार लोंगसरी थाना बाग निवासी मुकेश पिता धन्ना बामनिया वर्तमान में 132 केवी ग्रिड कॉलोनी राजगढ़ में निवासरत हैं। मुकेश अपने परिवार के साथ ससुराल गए हुए थे। इसी दौरान 28 सितंबर की दरम्यानी रात करीब 1:00 से 2:30 बजे के बीच अज्ञात बदमाश मकान के मुख्य दरवाजे का नकुचा तोड़कर अंदर दाखिल हुए।

सूटकेस खंगालकर आभूषण किए पार –
चोरों ने पूरे घर में सामान को तितर-बितर कर सूटकेस खंगाला। बदमाश सूटकेस में रखे मुकेश की पत्नी सोनू बामनिया के सोने के टॉप्स और कान के सोने के झाले चोरी कर फरार हो गए। अगली सुबह लगभग 8:00 बजे जब पड़ोसियों ने मकान का नकुचा टूटा देखा, तो उन्होंने फोन कर मुकेश को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही मुकेश तत्काल घर पहुंचे, जहां सामान बिखरा पड़ा था और जेवरात गायब मिले। इसके बाद पीड़ित ने फौरन स्थानीय थाने में पहुंचकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई।

राजगढ़ थाना पुलिस ने मामले में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध चोरी का प्रकरण दर्ज कर लिया है। राजगढ़ थाना प्रभारी समीर पाटीदार ने बताया कि आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों और संदिग्ध व्यक्तियों की जानकारी जुटाकर आरोपियों की तलाश की जा रही हैं।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

राजगढ़ में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और जनसैलाब के साथ संपन्न हुई 39वीं धर्मयात्रा : ‘तारक मेहता’ फेम की अंजली को देखने उमड़ी भीड़, 50 से अधिक संस्थाओं ने किया यात्रा का स्वागत, देशभर के कलाकारों ने दी प्रस्तुतियां

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!