राजगढ़ – न्यू टैलेंट पब्लिक स्कूल में सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत टेबल टेनिस प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

राजगढ़। नगर की न्यू टैलेंट पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल में सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आयोजन में विशेष अतिथि पूर्व विधायक वेलसिंह भूरिया, नवीन बानिया, गिरधारी चौधरी एवं अश्विनी दिक्षित खेल प्रशिक्षक कन्या शाला राजगढ़ उपस्थित रहे।

संस्था संचालक विजयसिंह तोमर एवं गणेश पाटीदार ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने सरस्वती माता के पूजन से की। संस्था संचालक विजयसिंह तोमर ने अतिथियों का स्वागत किया। पूर्व विधायक वेलसिंग भूरिया ने विद्यार्थियों से खेल के संबंध में अपने विचार रखते हुए जीवन में खेल में भी नाम अर्जित करने की प्रेरणा दी। वही भाजपा नेता नवीन बानिया व गिरधारी चौधरी ने भी संबोधित किया।

खेल प्रशिक्षक अश्विनी दिक्षित ने विद्यार्थियों को टेबल टेनिस खेल के नियम एवं खेलने का तरीका समझाते हुए मार्गदर्शित किया। प्रतियोगिता में कुल दो विद्यालयों ने भाग लिया था। प्रतियोगिता में बालकों में न्यू टैलेंट स्कूल के कक्षा 10वीं के विद्यार्थी उत्सव राठौर विजेता रहे।

उपविजेता कक्षा 11वीं के प्रतीक शर्मा रहे वहीं बालिकाओं में विजेता कक्षा 11वीं की माहिश्री भावसार एवं उपविजेता कक्षा 11वीं की देविका सोनी रहीं । सभी विजेता विद्यार्थियों को स्कूल संचालक विनयसिंह तोमर एवं गणेश पाटीदार ने बधाई दी। आयोजन में स्कूल PTI युवराजसिंह भाटी एवं रौनक मादड़ का विशेष योगदान रहा।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

राजगढ़ में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और जनसैलाब के साथ संपन्न हुई 39वीं धर्मयात्रा : ‘तारक मेहता’ फेम की अंजली को देखने उमड़ी भीड़, 50 से अधिक संस्थाओं ने किया यात्रा का स्वागत, देशभर के कलाकारों ने दी प्रस्तुतियां

Read More »
error: Content is protected !!