दसई में पुलिस को मिली सफलता : महिला से मंगलसूत्र लूटने वाले दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, पेंडल व सोने के मोती बरामद

नरेंद्र पँवार @ दसई। दसई क्षेत्र में पिछले माह टहलने निकली एक महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र झपटकर भागने वाले दो शातिर बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया सोने का पेंडल और मोती बरामद कर लिए हैं।

घटना 5 अगस्त 2026 की शाम करीब 7:40 बजे की है। दसई के नीम चौक दसई निवासी सीमाबाई पति माधव पाटीदार खाना खाने के बाद मांगोद-दसई रोड पर टहल रही थीं। काका व्यास पेट्रोल पंप के पास बने स्पीड ब्रेकर के समीप बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने अचानक झपट्टा मारकर उनके गले से करीब एक तोले का सोने का मंगलसूत्र तोड़ लिया और दसई की ओर फरार हो गए। फरियादिया की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की थी।

मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर दबोचा –
लूट की गंभीरता को देखते हुए धार एसपी सचिन शर्मा के निर्देशन, एएसपी पारुल बेलापुरकर व एसडीओपी सरदारपुर विश्वदीपसिंह परिहार के मार्गदर्शन तथा अमझेरा थाना प्रभारी राजू मकवाना के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई थी। टीम ने मुखबिर की सूचना पर 24 सितंबर को घेराबंदी कर दो आरोपियों को हिरासत में लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विकास पिता कैलाश खराड़ी उम्र 38 साल निवासी ग्राम एहमद बोला और कृष्णा पिता जंगलसिंह मुनिया उम्र 26 साल निवासी ग्राम बड़वेली के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी विकास के कब्जे से 6 ग्राम सोने का पेंडल और कृष्णा के कब्जे से मंगलसूत्र के 14 सोने के मोती बरामद किए हैं। आरोपियों से क्षेत्र में हुई अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।

मामले का खुलासा करने वाली टीम में उपनिरीक्षक दिनेशसिंह यादव, प्रधान आरक्षक मेहरबानसिंह गुर्जर, मन्नुसिंह भूरिया, अमित पाठक, भारतसिंह बामनिया, आरक्षक रमेश भोसले तथा सायबर सेल के आरक्षक प्रशांत व महेश सोलंकी शामिल रहे। इस सराहनीय कार्य के लिए एसपी धार ने पूरी टीम को उचित इनाम देने की घोषणा की है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!