दसाई। मंगलवार को संकुल स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। संकुल केन्द्र दसई अंतर्गत समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के बच्चों द्वारा थीम आधारित प्रतियोगिता में सम्मिलित होकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगित में प्रथम स्थान सूरज जैन बालक हायर सेकेंडरी स्कूल, भूमिका पाटीदार कन्या हायर सेकेंडरी दसई द्वितीय स्थान एवं रेणु चौहान निजी स्कूल तृतीय स्थान एवं भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान दिव्या चौहान निजी स्कूल, द्वितीय स्थान नरेंद्र मुवेल बालक हायर सेकेंडरी दसई एवं तृतीय स्थान आरती चौहान हाय स्कूल पदमपुरा रही। विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र सील्ड संकुल प्राचार्य राजीव कुमार बघेल द्वारा दी गई।


















