बोदली की जाट धर्मशाला में गूंजे कन्हैया के जयकारे : भागवत कथा में मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, माखन-मिश्री का बंटा प्रसाद

सरदारपुर। समीपस्थ ग्राम बोदली स्थित जाट धर्मशाला में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। 6 सितंबर से प्रारंभ हुई कथा का समापन 12 सितंबर को होगा। कथा का वाचन डंगवाड़ा वाले पंडित पुष्कर राज दवे के मुखारविंद से किया जा रहा है।

कथा के अंतर्गत बुधवार को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। जैसे ही बालकृष्ण का प्राकट्य हुआ, पूरा पंडाल “नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की” और “हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की” के जयकारों से गूंज उठा।

जन्मोत्सव के दौरान महिला श्रद्धालुओं ने भजनों की धुन पर जमकर गरबा रास किया। भगवान के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में श्रद्धालुओं को माखन और मिश्री का प्रसाद वितरित किया गया। ग्रामीण अजय भूरिया ने बताया कि जाट धर्मशाला में चल रही इस कथा का रसपान करने के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं, जिससे पूरे गांव में धर्ममय माहौल बना हुआ है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!