राजगढ़ – माछलिया घाट पर शराब से भरा पिकअप वाहन पलटा, वाहन छोड़ मौके से फरार हुआ चालक, लाखों की बीयर जप्‍त कर जांच में जुटी पुलिस

राजगढ़। इन्दौर-अहमदाबाद फोरलेन रोड पर माछलिया घाट स्थित ओवर ब्रिज के पास शराब से भरी एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहंची। पिकअप वाहन से भारी मात्रा में अवैध बीयर जब्त की गई है, हालांकि पुलिस के पहुँचने से पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गया।

भारी मात्रा में शराब और वाहन जब्त
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वाहन क्रमांक एमपी 44 जीए 1995 की तलाशी लेने पर उसमें से किंगफिशर नामक कंपनी की बीयर भरी हुई थी, पुलिस ने 1 लाख से अधिक की बीयर के साथ पीकअप वाहन को जप्‍त किया है। पुलिस ने पंचों के समक्ष शराब के साथ-साथ वाहन से कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज भी बरामद किए हैं।

अज्ञात आरोपी पर मामला दर्ज –
राजगढ़ थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट तहत प्रकरण दर्ज किया है। थाना प्रभारी समीर पाटीदार ने बताया कि बरामद दस्तावेजों के आधार पर वाहन मालिक और चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!