राजगढ़। नगर के यादव समाज के अध्यक्ष व यादव समाज युवा संगठन की कार्यकारिणी का गठन समाज के वरिष्ठ नागरिकों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। जिसमे यादव समाज के अध्यक्ष मांगीलाल यादव व यादव समाज युवा संगठन के अध्यक्ष रितिक पटेल चुने गए। साथ ही संपूर्ण कार्यकारणी का गठन भी किया।
इस अवसर पर दोनों ही अध्यक्षो ने सकल पंच को आश्वाशन दिया कि समाज के साथ-साथ सकल हिन्दू समाज के कार्यो में सहयोग कर समाज के साथ रहेंगे। गवली समाज के आगामी त्योहार भुंजीरया पर्व शोभायात्रा, श्री कृष्ण जन्माष्टमी व भागवतजी जुलूस को हर्षोउल्लास से मनाये जाने का निर्णय भी लिया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्षों को समाजजनों द्वारा बधाई दी। उक्त जानकारी समाज के युवा मीडिया प्रभारी ध्रुव दुबेला ने दी।


















