रिंगनोद के तलाईपुरिया में कबड्डी प्रतियोगिता संपन्न : जनजाति गौरव दिवस के अवसर पर जनजाति विकास मंच ने किया आयोजन, अमझेरा की टीम बनी विजेता

रिंगनोद। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती जनजाति गौरव दिवस के उपलक्ष्य में रिंगनोद के तलाईपुरिया में एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन जनजाति विकास मंच द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में सरदारपुर ब्लॉक की 10 टीमों के करीब 200 खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह के साथ अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम में ललित कोठारी मालवा प्रांत सह-धर्मजागरण प्रमुख, बाबुलाल हामाड जिला संघचालक, रामप्रकाश मछार जनजाति विकास मंच जिला कार्य प्रमुख, अरविन्द डावर जनजाति विकास मंच जिला अध्यक्ष, भूरालाल गुंडिया ब्लॉक पालक मुख्य रूप से मौजूद रहे।


प्रतियोगिता में अमझेरा की टीम विजेता रही। जिसे जनजाति विकास मंच की ओर से 9 हज़ार रुपये की नकद राशि प्रदान की गई। वही उप विजेता राजगढ़ की टीम रही जिसे भोपावर सरपंच प्रतिनिधि मदन माखोड़ की ओर से 6 हजार रुपये की नकद राशि को दी गई। आयोजन में प्रतियोगिता टोली के मुकेश बघेल, अजय मोरी, गोपाल जी कटारे, दिनेश भूरिया सहित ब्लॉक कार्यकारिणी के सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

नर्मदा-माही लिंक परियोजना के शुभारंभ से पहले राजगढ़ में निकली चुनरी कलश यात्रा : मनसा महादेव का नर्मदा जल से अभिषेक कर परियोजना की सफलता के लिए की प्रार्थना, करीब 100 गांवों में निकली यात्राएं

Read More »
error: Content is protected !!