लेड़गांव में तहसील स्तरीय पत्रकार मिलन समारोह संपन्न : सामाजिक सरोकारों से जुड़े प्रबुद्धजनों का हुआ सम्मान, विधायक प्रताप ग्रेवाल ने कहा- पत्रकार समाज का दर्पण व आमजन के हितों का संरक्षक है

सरदारपुर। पत्रकार वह नही है जो शासन प्रशासन की चाटुकारिता करें। पत्रकार तो वह है जो सत्ता पक्ष, विपक्ष एवं प्रशासन से जनहित के संरक्षण के लिए सवाल करें और निडर निष्पक्ष होकर समस्याओं को उजागर करें। आमजन की समस्या का समाधान न हो, सुनवाई न हो तो उनकी उम्मीद की किरण पत्रकार ही होता है। पत्रकार समाज का दर्पण व आमजन के हितों का संरक्षक होता है। किसी भी दल के जनप्रतिनिधि को केवल एक कार्यकाल मिलता है पाँच वर्ष बाद जनप्रतिनिधि परिवर्तित हो जाते है लेकिन पत्रकारों की कलम पीड़ितों के लिए निरंतर चलती रहती है। सरदारपुर क्षेत्र की पत्रकारिता ने भी क्षेत्र की खरमोर अभ्यारण, खइडिया पुल निर्माण, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी मुलभुत सुविधाओं को कलम के बल पर स्थापित किया है। उक्त बातें प्रेस क्लब लेडगांव द्वारा आयोजित तहसील स्तरीय पत्रकार मिलन समारोह अवसर पर सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में लेड़गांव में पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कही।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार सिंह मेडा ने की। विशिष्ट अतिथि धार जिला पत्रकार संघ अध्यक्ष पं. छोटू शास्त्री थे। विशेष अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य गायत्री पुरोहित, एसडीएम अजमेर सिंह गोड़, धार जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष कपिल तिवारी, जनपद सदस्य धुलजी रेवाटिया, अमझेरा थाना प्रभारी राजू मकवाना, दसाई चौकी प्रभारी दिनेश सिंह यादव, सिविल हॉस्पिटल चिकित्सा अधिकारी सचिन द्विवेदी, सरपंच अंतर सिंह फुलवारे आदि मंचासीन रहे।

पत्रकार मिलन समारोह में पहुंचे पत्रकारों व अतिथियों का बालिकाओं ने तिलक लगाकर व समिति पदाधिकारियों ने केसरिया अंगवस्त्र डालकर अगवानी की। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती पूजन, दीप प्रज्जवलन एवं कुमारी दिव्या सरदार पाटीदार एवं सलोनी जगदीश पाटीदार द्वारा सरस्वती वंदना के साथ की गई। मंचासीन अतिथियों का स्वागत समिति पदाधिकारियों द्वारा पुष्पहार पहनाकर एवं शाल व स्मृति चिन्ह भेंटकर किया गया। स्वागत भाषण आयोजन समिति के दशरथ पाटीदार ने दिया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि पं. छोटू शास्त्री ने कहा की ग्रामीण क्षेत्र में पत्रकार मिलन समारोह के ऐसे आयोजन युवा पत्रकारों में नविन ऊर्जा के संचार का माध्यम है। ऐसे वैचारिक महाकुम्भ से पत्रकारों की लेखनी में निखार आता है व पारदर्शी पत्रकारिता से रूबरू होने का अवसर मिलता है। लेड़गांव प्रेस क्लब गरिमामयी आयोजन के लिए बधाई की पात्र है। आयोजन को जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार सिंह मेडा, जिला पंचायत सदस्य गायत्री पुरोहित, एसडीएम अजमेर सिंह गोड़, धार जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष कपिल तिवारी, अशोक रघुवंशी, गोवर्धन सिंह डोडिया ने भी सम्बोधित किया। प्रेस क्लब द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक सरोकार से जुड़े समाज, सेवीयों, नगर के वरिष्ठ नागरिक का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन पंकज धुप्पल ने किया एवं समारोह के आयोजक दशरथ पाटीदार, सरदार पाटीदार, मनीष चौधरी महेश पाटीदार कमलेश वैष्णव ने आभार व्यक्त किया।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

लेड़गांव में तहसील स्तरीय पत्रकार मिलन समारोह संपन्न : सामाजिक सरोकारों से जुड़े प्रबुद्धजनों का हुआ सम्मान, विधायक प्रताप ग्रेवाल ने कहा- पत्रकार समाज का दर्पण व आमजन के हितों का संरक्षक है

[the_ad id="80502"]

Related Post

सरदारपुर विधानसभा को मिली सड़क कनेक्टिविटी की सौगात: 4 ग्रामीण सड़कों को स्वीकृति, टेंडर प्रक्रिया शुरू, विधायक ग्रेवाल ने कहा- प्रत्येक गांव और मजरे-टोले तक पक्की सड़क पहुंचाना प्राथमिकता

Read More »
error: Content is protected !!