सरदारपुर – नयापुरा में जर्जर किचन शेड की छत गिरने से विद्यार्थी हुआ था घायल, विधायक ग्रेवाल पहुचे मौके पर, कहा- प्रचार छोड़कर स्कूलों की वास्तविक स्थिति सुधारे सरकार

सरदारपुर। ग्राम नयापुरा मे माध्यमिक विद्यालय के जर्जर किचन शेड की छत बुधवार को अचानक गिर गई थी जिससे कक्षा आठवी का 13 वर्षीय छात्र बंटी पिता प्रताप रावत घायल हो गया था छात्र के सिर और पैर मे चोट आई थी।

शुक्रवार को विधायक प्रताप ग्रेवाल ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। साथ ही विधायक ग्रेवाल ने घायल विद्यार्थी के निवास पर पहुचकर उसके स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा उसके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

विधायक ग्रेवाल ने घटनास्थल की स्थिति का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों से घटना की जानकारी ली और कहा कि बच्चों की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। विधायक प्रताप ग्रेवाल ने विद्यार्थियो से चर्चा की जिस पर विद्यार्थियो द्वारा विद्युत व्यवस्था, शौचालय की व्यवस्था नही होने एवं भृत्य का पद रिक्त होना बताया गया।

विधायक प्रताप ग्रेवाल द्वारा खण्ड शिक्षा अधिकारी विष्णु रघुवंशी एवं विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक महेन्द्रसिंह सौलंकी को निर्देशित किया कि विधानसभा सरदारपुर के समस्त स्कूल भवन, किचन शेड एवं शौचालय का तत्काल तकनीकी निरीक्षण एवं सुरक्षा ऑडिट कराया जाए तथा जहां भी भवन असुरक्षित पाए जाएं, वहां विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था की जाए। छात्रो के हित के साथ अनदेखी बर्दाश्त नही की जाएगी।


विधायक प्रताप ग्रेवाल ने कहा कि प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को लेकर सरकार बड़े-बड़े दावे कर रही है, लेकिन स्कूलों में भवनों की जर्जर स्थिति बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करती है। इसके पूर्व भी ग्राम सोनगढ मे स्कुल की छत गिरने से 2 विद्यार्थी घायल हुए थे। एक तरफ मध्यप्रदेश विधानसभा मे सरकार जवाब देती है कि एक भी भवन जर्जर नही है वही दुसरी तरफ सरदारपुर विधानसभा मे 38 से अधिक स्कुल भवन जर्जर अवस्था मे है सरकार को घोषणाओं और प्रचार से आगे बढ़कर स्कूलों की वास्तविक स्थिति सुधारने पर ध्यान देना चाहिए। विधायक ने स्पष्ट कहा कि विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और स्कूल भवनों की लापरवाही या जर्जर स्थिति को किसी भी स्तर पर नजरअंदाज नहीं किया जाएगा।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!