सरदारपुर में प्रजापत समाज ने SDM को सौपा ज्ञापन : संदला में समाज के लोगों को आरक्षित की गई भूमि पर निर्माण कार्य रोकने की रखी मांग

सरदारपुर। तहसील के प्रजापत समाजजनों ने सोमवार को एसडीएम अजमेर सिंह गौड़ को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में समाजजनों ने बताया कि खनिज संसाधन विभाग मंत्रालय भोपाल के आदेश एवं कलेक्टर के पत्रानुसार ग्राम संदला निवासी कन्हैयालाल पिता शिवा कुम्हार व नवीन पिता कन्हैयालाल हाल मुकाम राजोद, को ग्राम संदला में ईंट, कवेलू और बर्तन निर्माण हेतु भूमि आरक्षित कर खसरे में दर्ज की गई थी। इस आवंटित भूमि पर कन्हैयालाल व नवीन द्वारा ईंट निर्माण का कार्य किया जाता है, जो वर्षा ऋतु के कारण वर्तमान में बंद है।

समाजजनों ने आरोप लगाया कि ग्राम संदला के आदिवासी समाज के कुछ लोगों द्वारा बिना किसी लिखित शासकीय अनुमति और बिना ग्राम पंचायत के ठहराव प्रस्ताव के उक्त भूमि पर धर्मशाला का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। इसकी लिखित शिकायत सरदारपुर तहसीलदार को भी की गई थी। शिकायत के बाद पटवारी ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा बनाया और मौखिक रूप से निर्माण कार्य रोकने के निर्देश दिए। इसके बावजूद निर्माण कार्य जारी है और विरोध करने पर जान से मारने व झूठे केस में फंसाने की धमकियां दी जा रही हैं।

ज्ञापन के माध्यम से समाजजनों द्वारा मांग की गई कि समाज के बंधुओ को आवंटित भूमि पर चल रहे निर्माण कार्य को तत्काल रुकवाया जाए तथा शासन द्वारा निर्धारित रकबे का विधिवत सीमांकन कराया जाए। सीमांकन के बाद यदि शासन की शेष बची भूमि पर धर्मशाला का निर्माण किया जाता है, तो समाज को इस पर कोई आपत्ति नहीं होगी। ज्ञापन सौंपते समय बड़ी संख्या में प्रजापत समाजजन उपस्थित रहे।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!