सरदारपुर। स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रति वर्षानुसार जून माह को मलेरिया निरोधक माह के रूप में मनाया जाता है। सीबीएओ डॉ. शीला मुजाल्दा के मार्गदर्शन में इस वर्ष भी जून माह को मलेरिया निरोधक माह के रूप में सरदारपुर विकासखंड में मनाया जा रहा है। जिला मलेरिया अधिकारी धर्मेंद्र जैन ने बताया कि मानसून के प्रारंभ होने व मानसून के पश्चात मच्छरों के उत्पत्ति स्थल बड़ जाने के कारण मलेरिया जन्य परिस्थितियां निर्मित हो जाती हैं एवं मलेरिया का प्रसार अधिक होने लगता है।
इसी के तहत मानसून प्रारंभ होने के पूर्व जून माह में जनमानस में जनजागृति लाने के लिए मलेरिया निरोधक गतिविधियां पूरे माह की जाती है। वही मलेरिया निरोधक माह जून में मलेरिया प्रचार रथ ने सोमवार को सरदारपुर विकासखंड सरदारपुर के ग्राम सुल्तानपुर, राजपुरा ,अमझेरा, चांलनी, सरदारपुर एवं रिंगनोद में जनकल्याण शिविर एवं गांव में शामिल होकर प्रचार- प्रसार कर मलेरिया एवं अन्य मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम एवं नियंत्रण जांच, उपचार का प्रचार प्रसार किया गया। मलेरिया रथ के साथ जिला मलेरिया कार्यालय के कर्मचारी और व्ही.बी.डी. सुपर वाइजर जितेंद्र चौधरी सहित स्थानीय स्वास्थ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

















