सरदारपुर – सिविल अस्पताल में विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर हुआ संपन्न, गूंजा ‘रक्तदान’ का संदेश, लोगों ने स्वेच्छा से किया ब्लड डोनेट

सरदारपुर। सिविल अस्पताल में रविवार को स्वैच्छिक रक्तदान सेवा समिति के तत्वावधान में रक्तदान शिविर का सफल आयोजन संपन्न हुआ। शिविर में नगर एवं आसपास के क्षेत्र के युवाओं, समाजसेवियों, व्यापारियों, कर्मचारियों तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए मानव सेवा के इस महायज्ञ में अपनी महत्वपूर्ण सहभागिता निभाते हुए रक्तदान महादान किया। शिविर में 40 से अधिक रक्तदाताओं ने अपना अमूल्य रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों के जीवन बचाने के लिए योगदान दिया।

रक्तदाताओं में युवाओं का विशेष उत्साह देखने को मिला। कई युवाओं ने पहली बार रक्तदान कर समाज के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया। रक्तदान के लिए सुबह से ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लोगों का आना शुरू हो गया था और पूरे दिन उत्साहपूर्ण वातावरण दिखाई दिया।

शिविर में एसडीएम सलोनी अग्रवाल भी पहुंची और उपस्थितजनो से चर्चा कर जानकारी ली साथ ही हॉस्पिटल की व्यवस्था को लेकर प्रभारी सीबीएमओ डॉ. सचिन द्विवेदी से जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही सेवा निवृत्त डीएसपी ऐश्वर्य शास्त्री भी शिविर में शामिल हुए। अतिथियों ने रक्तदाताओं का सम्मान करते हुए प्रमाण-पत्र भेंट सम्मान किया और रक्तदान को महादान बताया और नियमित रूप से रक्तदान करने का संदेश दिया।

शिविर का पूर्व विधायक वेलसिंह भूरिया फीता ने काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान समाज सेवी दिनेश मिंडा, ओंकार जाट, पूर्व मंडल अध्यक्ष अखिलेश यादव, महामंत्री नवीन गोयल, रामेश्वर मारू, मोहन यादव, चंद्रशेखर कामदार, गोकुल यादव, संयम जैन, अशोक वरफा, सुदीप तिवारी, संयम सोनी आदि उपस्थित थे। शिविर में स्वास्थ विभाग धार एवं सरदारपुर रक्तदान टीम में मंजू गुजराती, देवेंद्र सोलंकी, सोहन, बीपी त्यागी, निर्मला बिलवार, शेफाली, प्रवीण, कमल और विशाल सहित स्टाफ का सहयोग रहा। समिति के चंद्रशेखर कामदार ने सभी रक्तदाताओं, स्वास्थ्य विभाग, चिकित्सकों, स्वयंसेवकों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

मोहनखेड़ा में दादा गुरुदेव पर आधारित फिल्म ‘युग सारथी’ का मुहूर्त संपन्न : राजेंद्र सूरीश्वरजी के जीवन पर बनेगी फिल्म, भरतपुर में जन्म से लेकर मोहनखेड़ा तक की आध्यात्मिक यात्रा पर्दे पर दिखेगी

[the_ad id="80502"]

Related Post

राजगढ़ में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और जनसैलाब के साथ संपन्न हुई 39वीं धर्मयात्रा : ‘तारक मेहता’ फेम की अंजली को देखने उमड़ी भीड़, 50 से अधिक संस्थाओं ने किया यात्रा का स्वागत, देशभर के कलाकारों ने दी प्रस्तुतियां

Read More »
error: Content is protected !!