दसाई। आइपीएल की तर्ज पर दसाई में एक बार फिर क्रिकेट का महामुकाबले का आयोजन डीपीएल-7 का भव्य आयोजन 8 टीमो के बीच हुआ जिसका समापन शनिवार की रात्रि में धन्नाजीवाला क्रिकेट मैदान में रंगारंग आतिशबाजी के साथ हुआ। कार्यक्रम के मुख्यअतिथि ग्राम पंचायत के सरपंच कन्हैयालाल परमार, विशेष अतिथि ब्रद्रीलाल डुंगाजीवाले रवि पाटीदार, प्रकाश खमालिया थे। डीपीएल-7 का फायनल मुकाबला महाकाल टीम और ईच्छापूर्ण टाइगर्स टीम के बीच हुआ।
ईच्छापूर्ण टाइगर्स पहले मैच खेलते हुए 172 रन बनाकर विजेता का खिताब जीता वही महाकाल की टीम मात्र 127 रन बनाकर उपविजेता रही। विजेता टीम को 51 हजार रुपये के साथ शील्ड ग्राम पंचायत के सरपंच कन्हैयालाल परमार, उपरंरपच हितेश पाटीदार द्वारा दी गई। मैन आफद सीरीज सुरज सोनी रहे जिनको प्रेस क्लब अध्यक्ष नयन लवंवशी द्वारा पुरस्कार दिया। मेन आफ मैच अजय पाटीदार रहे जिन्है सुभाष मण्डलेचा एवं नरेन्द्र पंवार वही बेस्ट बालर पवन पाटीदार रहे जिन्हे मनोज विश्वकर्मा साथ ही बेस्ट फिल्डर रहे पवन पाटीदार को प्रकाश पाटीदार द्वारा पुरस्कार दिया गया।
फाइनल मुकाबला देखने के लिये दसाई सहित आसपास के हजारो क्रिकेट प्रेमी मैदान में उपस्थित रहे। जेसे ही फाइनल का समापन हुआ मैदान के चारो ओर जमकर रंगारंग आतिशबाजी प्रारम्भ हो गई जिससे माहौल देखने लायक बन गया।
मैच प्रारम्भ होने के पूर्व डीपीएल क्रिकेट को हमेशा सहयोग देने वाले बालमुकुन्द पाटीदार जनपद प्रतिनिधि के निधन होने पर दो मिनिट का मौन रखकर श्रद्वांजलि दी। डीपीएल-7 का महामुकाबला देखने के लिये पूर्व क्रिकेटर संजय खडीवाला, दिनेश गांधी, सुरेश पाटीदार, राजेश खडीवाला, दिलीप रघुवंशी, श्रीराम विश्वकर्मा मनीश वालासिवा, राजेश पाटीदार, पवन पाटीदार सहित अनेक खिलाडियो उत्साहवर्धन किया।


















