नर्मदा-माही लिंक परियोजना के शुभारंभ से पहले राजगढ़ में निकली चुनरी कलश यात्रा : मनसा महादेव का नर्मदा जल से अभिषेक कर परियोजना की सफलता के लिए की प्रार्थना, करीब 100 गांवों में निकली यात्राएं

राजगढ़। मुख्यमंत्री के हाथों होने वाली मां नर्मदा-माही लिंक परियोजना के शुभारंभ को लेकर किसानों के साथ ही आम लोगों में उत्साह है। शनिवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सरदारपुर के खेल परिसर में परियोजना का शुभारंभ करेंगे। इसके एक दिन पहले शुक्रवार को विधानसभा क्षेत्र के करीब 100 गांवों में चुनरी कलश यात्राएं निकाली गईं। इसी क्रम में राजगढ़ में भी नगर परिषद कॉम्प्लेक्स से यात्रा निकली, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए माताजी मंदिर पहुंची।

यात्रा में महिलाएं सिर पर कलश धारण कर चल रही थीं, वहीं पुरुष हाथों में माता की चुनरी लेकर शामिल हुए। यात्रा के समापन पर माताजी मंदिर परिसर स्थित मनसा महादेव मंदिर में नर्मदा जल से भगवान मनसा महादेव का जलाभिषेक किया गया। इसके बाद माता रानी को चुनरी अर्पित कर परियोजना की सफलता और क्षेत्र की समृद्धि के लिए प्रार्थना की गई।

खेती और उद्योगों को समृद्धि मिलने की कामना –
पूजन के दौरान कामना की गई कि भगवान भोलेनाथ की कृपा से परियोजना का लाभ विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक तक पहुंचे। इससे खेती-बाड़ी के लिए पानी की उपलब्धता बढ़े, उद्योग-धंधों को बढ़ावा मिले और खेतों में हरियाली लहलहाए। इसी के साथ इस परियोजना से क्षेत्र के किसानों और आम नागरिकों को लाभ मिल सके। जनप्रतिनिधियों ने नागरिकों, माताओं-बहनों और युवाओं से शनिवार को सरदारपुर के खेल परिसर में आयोजित शुभारंभ कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की।

आयोजन में पूर्व विधायक वेल सिंह भूरिया, पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा जिला मंत्री कमल यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता गोपाल सोनी, मंडल अध्यक्ष सोहन पटेल, डॉ. आशीष वैद्य, महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष सीमा जैन, हर्षा व्यास, दीपिका ठाकुर, उर्मिला कुशवाह, गौरी राठौर, कंकु बाई परवार, कल्पना भूरिया, मुकेश यादव, पप्पू सिंह भूरिया, रोहित यादव सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंत में मंडल महामंत्री नीलेश शर्मा ने आभार व्यक्त किया।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!