नशे के खिलाफ राजगढ़ पुलिस की मुहिम : नुक्कड़ नाटक देख लोगों ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान के तहत हुआ आयोजन

राजगढ़। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार प्रदेशभर में संचालित “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के अंतर्गत रविवार को राजगढ़ के मेला मैदान एवं बस स्टैंड पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आमजन को नशा मुक्ति का संदेश दिया गया।

राजगढ़ थाना प्रभारी समीर पाटीदार ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा नशा मुक्त भारत के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे। जनजागरूकता अभियान के तहत मध्यप्रदेश में 15 जुलाई से “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान* संचालित किया जा रहा है। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशन में प्रदेशभर में विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

इसी के तहत जिला पुलिस अधीक्षक धार सचिन शर्मा के निर्देश पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पारुल बेलापुरकर के मार्गदर्शन में व एसडीओपी विश्वदीप सिंह परिहार की उपस्थिति में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कलाकारों ने नशे के दुष्परिणामों का प्रभावी मंचन करते हुए आमजन को नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवन अपनाने तथा समाज को नशामुक्त बनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों ने भी नशे के विरुद्ध जनजागरूकता अभियान में सहयोग देने का संकल्प लिया। थाना प्रभारी पाटीदार ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि स्वयं नशे से दूर रहें तथा अपने परिवार एवं समाज को भी नशा मुक्त बनाने में सक्रिय सहभागिता निभाएं।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

राजगढ़ में माताजी मंदिर में शारदीय नवरात्रि की धूम : श्री गणपति अम्बिका युवा मंच द्वारा मनाया जा रहा नवरात्रि महोत्सव, 19 अक्टूबर को 1 लाख से अधिक बत्तियों से होगी भव्य महाआरती, अष्टमी और नवमी पर खुलेंगे मां कामाख्या कालिका के पट

Read More »

मोहनखेड़ा में दादा गुरुदेव पर आधारित फिल्म ‘युग सारथी’ का मुहूर्त संपन्न : राजेंद्र सूरीश्वरजी के जीवन पर बनेगी फिल्म, भरतपुर में जन्म से लेकर मोहनखेड़ा तक की आध्यात्मिक यात्रा पर्दे पर दिखेगी

Read More »
error: Content is protected !!