रिंगनोद में प्यासी जनता को पानी मिलने की जगी आस: 5 दिनों से ठप नल जल योजना बुधवार से होगी शुरू, जल निगम की मोनिका मालवीय ने देखी व्यवस्था, अधूरे काम पर पंचायत ने जताया विरोध

रिंगनोद। नल जल योजना की व्यवस्था लगातार पांच दिनों से ठप होने के बाद आखिरकार बुधवार से रिंगनोद में नलों में पानी आने की उम्मीद आम जनता को जगी है। नल जल समूह व ग्राम पंचायत के टकराव के बीच रिंगनोद नगर में करीब 5 दिनों से नल जल योजना में नलों से पानी नदारत था। रिंगनोद के ग्रामीणों के लिए जल व्यवस्था चरमरा गई थी। इस कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। लोगों को मजबूरन टैंकर और निजी नलकूपों से पानी लाना पड़ रहा था।

शिकायत और जल कि परेशानीयो को देखते हुए मंगलवार को जल निगम की मोनिका मालवीय रिंगनोद पहुंची। यहां उन्होंने नल जल योजना की पूरी व्यवस्था देखी और हर वार्ड में जाकर पानी का प्रेशर देखा। साथ ही उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना एवं समस्या जल्द हल करने की बात कही। मोनिका मालवीय ने कहा कि 18 नवंबर बुधवार से नल जल योजना पुन: सुचारू होगी और सभी वार्डों में क्रमबद्ध पानी छोड़ा जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए की किसी भी वार्ड में पानी की कमी नहीं रहना चाहिए और पानी का प्रेशर सही बनाए रखा जाए।

इधर, ग्राम पंचायत रिंगनोद के सचिव अखिलेश मोलवा ने बताया कि नल जल योजना का काम विगत 6 माह से जारी है और अभी तक कई वार्डों में ना तो पाइपलाईन डाली है और ना ही प्रेशर की समस्या का हल हुआ है । नल जल समूह के अधिकारियों द्वारा ग्राम की जनता को भ्रमित कर कहा जा रहा है कि हमने पंचायत को योजना हैंडअवर कर दि है। जब तक नल जल योजना का कार्य पूर्ण नहीं होता हम इस योजना को हमारे अधिकार में नहीं लेंगे।

इस मौके पर नल जल योजना इंचार्ज शैलेश बिलवाल, सरपंच प्रतिनिधि प्रकाश मौर्य, उप सरपंच प्रतिनिधि ज्वाला सोलंकी, सचिव अखिलेश मोलवा, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

सरदारपुर में नर्मदा माईक्रो सिंचाई परियोजना की समीक्षा बैठक संपन्न : विधायक ग्रेवाल ने कहा – परियोजना के शेष 52 गांवों को भी जल्द ही नर्मदा का पानी प्रदान करें, नदियों, तालाबों, जलाशयों में नर्मदा जल छोडने के दिए निर्देश

Read More »
error: Content is protected !!