राजगढ़। स्थानीय न्यू टैलेंट पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा ध्वजा सिंह तोमर ने विकासखंड स्तर पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया है।
प्रतियोगिता में कुल 13 संकुल केंद्रों के श्रेष्ठ विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। कड़े मुकाबले के बीच ध्वजा ने अपनी ओजस्वी वाणी और उत्कृष्ट वक्तव्य शैली से निर्णायकों सहित सभी श्रोताओं को प्रभावित किया और प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
विकासखंड स्तर पर अव्वल रहने के बाद अब ध्वजा आगामी जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में भाग लेकर विकासखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी। छात्रा की इस उल्लेखनीय सफलता पर स्कूल प्रबंधन और समस्त न्यू टैलेंट परिवार ने हर्ष व्यक्त करते हुए ध्वजा को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


















