सरदारपुर। ग्राम अमझेरा में अतिरिक्त मंडी प्रांगण स्थापित करने को लेकर कार्रवाई तेज हो गई हैं। कृषि उपज मंडी राजगढ़ के सचिव प्रकाश डांगी, अधीक्षक हरिशंकर जोशी तथा पटवारी मनीष मंडलोई ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य व भाजपा जिला मंत्री कमल यादव में साथ ग्राम अमझेरा में शासकीय भूमि के चयन हेतु अवलोकन किया तथा अतिरिक्त मंडी प्रांगण निर्माण हेतु उपयुक्त करीब 6 हजार हेक्टेयर भूमि कि नकल पटवारी से प्राप्त की गई। अब जल्द ही विधिवत प्रस्ताव तैयार कर अतिरिक्त मंडी प्रांगण स्थापना की कार्रवाई शुरू होकर निर्माण प्रांरभ होगा। इस दौरान अंशुल राठौर सहित ग्रामीण भी मौजूद रहें।
भाजपा जिला मंत्री कमल यादव ने बताया कि उनके द्वारा 23 अप्रैल को प्रबंध संचालक राज्य कृषि विपणन बोर्ड किसान भवन भोपाल को पत्र लिखा था। जिसमे ग्राम अमझेरा के ऐतिहासिक व द्वापरकालीन सांस्कृतिक विरासत को देखते हुए अमझेरा में अतिरिक्त मण्डी प्रांगण स्थापित करने की मांग की थी। उक्त मांग पर अतिरिक्त मंडी प्रांगण निर्माण को लेकर कार्रवाई शुरू हुई हैं। अमझेरा में अतिरिक्त मंडी प्रांगण स्थापित होने से क्षेत्र के किसानों को सुविधा मिलेगी।


















