8 साल से फरार लूट व डकैती का आरोपी गिरफ्तार: अलीराजपुर से प्रोडक्शन वारंट पर लाई राजगढ़ पुलिस, संपत्ति संबंधी अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत मिली सफलता

राजगढ़। थाना राजगढ़ पुलिस ने करीब 8 वर्ष पुराने लूट एवं डकैती के मामले में घटना दिनांक से फरार चल रहे एक स्थायी आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस आरोपी को जिला अलीराजपुर से प्रोडक्शन वारंट के माध्यम से अभिरक्षा में लेकर राजगढ़ लाई है।

राजगढ़ थाना प्रभारी समीर पाटिदार ने बताया कि धार पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पारुल बेलापुरकर व एसडीओपी सरदारपुर विश्वदीप सिंह परिहार के मार्गदर्शन में जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों में फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

इसी तारतम्य में राजगढ़ थाना पुलिस टीम ने वर्ष 2018 के अपराध में फरार चल रहे आरोपी फकरिया पिता गुलु मेहड़ा निवासी ग्राम भूतिया थाना टांडा को अलीराजपुर जिले से प्रोडक्शन वारंट पर अभिरक्षा में लिया। आरोपी वारदात के बाद से ही फरार चल रहा था। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

उक्त कार्रवाई में थाना राजगढ़ के सहायक उप निरीक्षक सैय्यद अहमद, प्रधान आरक्षक अजय चौहान, आरक्षक जयेंद्र जादौन एवं आरक्षक अंकित रघुवंशी की भूमिका रही हैं।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

लोकार्पण के एक माह बाद भी 66 गांवों में नहीं पहुंचा नर्मदा का पानी, भड़के किसान: सरदारपुर में विधायक प्रताप ग्रेवाल के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों ने सौंपा ज्ञापन, 4 दिन में पानी नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी, विधायक बोले – किसानों से माफी मांगे मुख्यमंत्री

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!