राजगढ़ – राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का बाल पथ संचलन निकला, हाथों में दंड लेकर निकले बाल स्वयंसेवक, जगह-जगह हुआ स्वागत

राजगढ़। नगर में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा बाल पथ संचलन निकाला गया। इस दौरान हाथों में दंड लेकर निकले बाल स्वयं सेवकों का जगह-जगह स्वागत किया गया।

संचलन से पहले सभी बाल स्वयंसेवको का राजगढ़ के मिला मैदान पर एकत्रीकरण हुआ। जहां ध्वज प्रणाम, एकल गीत, सामूहिक गीत तथा अमृत वचन के बाद मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला मुख्य मार्ग प्रमुख परशराम कुमावत द्वारा बाल स्वयंसेवकों को बौद्धिक दिया गया। इस दौरान संघ के नगर कार्यवाह रोहित सोलंकी भी मंचासीन रहें। जिसके बाद किला मैदान से बाल स्वयं सेवकों का पथ संचलन प्रारंभ हुआ।

संचलन में पूर्ण गणवेश में कदमताल करते हुए बाल स्वयंसेवक देश भक्ति गीत गाते हुए निकले। इस दौरान जगह-जगह बाल स्वयंसेवको पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। राजगढ़ में प्रमुख मार्गों से होता हुआ बाल पथ संचलन पुनः किला मैदान पहुँचकर समाप्त हुआ।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

राजगढ़ – दो दशक पुरानी जल निकासी समस्या का मिला अस्थायी समाधान, जल्द बनेगी स्थायी नाली, नगर परिषद की त्वरित कार्रवाई से शुरू हुई पानी की निकासी, जनहित में प्लॉट मालिक ने तोड़ी बाउंड्री वॉल

Read More »
error: Content is protected !!