दसाई। 22 जनवरी को दसाई में होने वाले विशाल हिन्दू सम्मेलन को लेकर मंकर संक्राति के पावन अवसर पर बुधवार को कार्यालय का शुभारंभ भारत माता की पूजन कर किया गया। भारत माता का पूजन सकल समाज के कैलाश शामभाजेड, सुभाष मंडलेचा ,विक्रमसिह बारोड ,अजय बामनिया भरतलाल पाटीदार ने किया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में सुरेश पाटीदार द्वारा सवागत गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन देवेन्द्र पाटीदार ने किया।
इस अवसर पर दिनेश पाटीदार, कवरलाल हिरातेजावाला,सुरेश भूत, भरत धराड, विष्णु पाटील,सुरेश पाटीदार, दिनेश पटेल, नरेन्द्र पंवार ,पुखराज काशीकोदी, बगदीराम फुलकर,उकारलाल पाटीदार,नारायण मुकाति, नाथूलाल खडीवाले,पवन धन्नाजीवाले, बाबूलाल चावडा, गोपाल हामड, भरत पाटीदार, प्रतिक राठौर, मनोज बग्गापीठ, सहित अन्य उपस्थि रहे।
सकल हिन्दू समाज द्वारा इस अवसर पर भारत माता की आरती की गई। वही 16 जनवरी को कार्यक्रम स्थल पर ध्वज स्थापना होगी। वही घर-घर हिन्दू सम्मेलन को लेकर पिले चावल देकर निमंत्रण दिया जाएगा।


















