राजगढ़ – जनजाति कार्य विभह के सहायक आयुक्त ने बोर्ड परीक्षा की तैयारियों का लिया जायजा, आजाद अध्यापक शिक्षक संघ ने शिक्षको के लम्बित आर्थिक स्वत्वो के भुगतान की मांग की

राजगढ़। जनजातीय कार्य विभाग के सहायक आयुक्त नरोत्तम बरकड़े बूधवार को पीएम श्री स्कूल राजगढ़ पहुंचे। यहां उन्होने शिक्षको की बैठक लेकर छात्रो की बोर्ड परीक्षा के बेहतर परिणाम के बारे मे विस्तार से चर्चा की।

बरकड़े ने शिक्षक की बैठक लेते हुए कहा कि कक्षा 10 वी 12 वी के छात्रो के गणित, अंग्रेजी, भोतिक, रसायन विषय के अध्यापन कार्य पर विशेष ध्यान दे। अधिकतर छात्रो को इन विषयो मे कठिनाई आती है। शिक्षक इन विषयो मे आने वाली कठिनाईयो को छात्रो को सरलता से समझाएं।आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त कक्षा लगाएं। गत वर्ष से इस वर्ष का परीक्षा परिणाम बेहतर आए इसके लिए छात्रो के अध्यापन कार्य पर विशेष ध्यान केंद्रित करे।

इस अवसर पर आजाद अध्यापक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष मनीष चौबे ने सहायक आयुक्त को शिक्षको के लम्बित आर्थिक स्वत्वो के भुगतान के बारे मे बताया कि 46 से 50 प्रतिशत वृद्धि के डीए एरियर का भुगतान नही हुआ है। लगभग 200 शिक्षको का क्रमोन्नत वेतनमान डेढ़ वर्ष बाद भी पारित नही हुआ है। यही नही अन्तर राशि का भुगतान भी शेष पड़ा हुआ है। 5 माह से दिव्यांग शिक्षको को मिलने वाला अतिरिक्त भत्ता भी लम्बित है। चौबे ने जोर देते हुए कहा कि इस सम्बन्ध मे विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी को निर्देशित कर शिक्षको के लम्बित आर्थिक स्वत्वो का भुगतान अविलम्ब करवाएं।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!