सरदारपुर में बसंत पंचमी के मद्देनजर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, 150 से अधिक पुलिस जवान शामिल हुए

सरदारपुर। बसंत पंचमी को लेकर जिले भर में पुलिस अलर्ट है। इसको लेकर जिलेभर में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। वही बसंत पंचमी के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को कायम करने के उद्देश्य से गुरुवार को सरदारपुर में पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च में सरदारपुर व राजगढ़ के पुलिसबल के साथ ही सीहोर और अशोक नगर जिले का पुलिस बल भी शामिल रहा।

फ्लैग मार्च पुलिस थाना परिसर से प्रारंभ होकर सरदारपुर के विभिन्न मार्गों से पुनः थाना परिसर पहुँचकर समाप्त हुआ। इस दौरान 150 से अधिक पुलिसकर्मी मोबाइल सायरन के साथ पैदल गश्त करते नजर आए। फ्लैग मार्च का मकसद आम लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत करना और भयमुक्त माहौल बनाना रहा।

इस दौरान नायब तहसीलदार केएस वास्केल, सरदारपुर थाना प्रभारी रोहित कछावा सहित अन्य मौजूद रहे।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

राजगढ़ में माताजी मंदिर में शारदीय नवरात्रि की धूम : श्री गणपति अम्बिका युवा मंच द्वारा मनाया जा रहा नवरात्रि महोत्सव, 19 अक्टूबर को 1 लाख से अधिक बत्तियों से होगी भव्य महाआरती, अष्टमी और नवमी पर खुलेंगे मां कामाख्या कालिका के पट

Read More »

मोहनखेड़ा में दादा गुरुदेव पर आधारित फिल्म ‘युग सारथी’ का मुहूर्त संपन्न : राजेंद्र सूरीश्वरजी के जीवन पर बनेगी फिल्म, भरतपुर में जन्म से लेकर मोहनखेड़ा तक की आध्यात्मिक यात्रा पर्दे पर दिखेगी

Read More »
error: Content is protected !!