सरदारपुर। विकलांग बल मध्यप्रदेश संगठन द्वारा दिव्यांगों की विभिन्न मांगो को पूरा करने की मांग को लेकर एसडीएम कार्यालय पर मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार मुकेश बामनिया को सौपा। दिव्यांग जब अपनी मांगों को लेकर एसडीएम कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन कर रहे थे उसी दौरान तहसीलदार मुकेश बामनिया ने मानवता दिखाते हुए दिव्यांगो के बीच पहुंचकर जमीन पर बैठक ज्ञापन लिया।
ज्ञापन में दिव्यांगो व विधवा महिला को पेंशन में वृद्धि कर 600 से रुपये बढ़ाकर रूपये 5000 रूपये करने, दिव्यांगो व विधवा महिला को आवास योजना का लाभ देने, दिव्यांगो को योग्यता अनुसार नौकरी तथा रोजगार करने के लिये लोन उपलब्ध करवाने, दिव्यांगो को रोजगार करने के लिए मंडी व सामुदायिक कार्यालयो में दुकान उपलब्ध करवाई जाने सहित विभिन्न मांगे रखी गई।
इस दौरान विकलांग बल के जिलाध्यक्ष मुकेश चौहान, प्रदेश संगठन मंत्री भरतलाल मुनिया सहित बड़ी संख्या में दिव्यांगजन मौजूद रहे।


















