सरदारपुर। महिला एवं बाल विकास विभाग की परियोजना क्रमांक 1 व 2 में रिक्त 11 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और 8 सहायिकाओं के पदों की अंतिम सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी कमलसिंह निंगवाल ने बताया की दोनों परियोजन में 19 पद रिक्त है।
जिसमें आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के 11 और आंगनवाड़ी सहायिका के 8 पद है। जिसमें आंगनवाड़ी काँटानेश, सातसुई क्रमांक 1 व 2, झिंझोटा, उंडीखाल, कालीचाट, आंनदखेड़ी, सलवा क्रमांक 1, वाक्यापाड़ा, देवगढ़, केसरपुरा, कुमारपाट, हातोद क्रमांक 2, अमझेरा क्रमांक10, राजगढ़ क्रमांक 10 और कंजरोटा क्रमांक 3 में पदों पर भर्ती होनी है।
इन पदों पर आए आवेदनों की सूक्ष्मता से परीक्षण के पश्चात अंतिम सूची का प्रकाशन जारी कर दिया गया। इसमें ऑनलाइन आपत्ति 7 दिवस के भीतर 27 फरवरी तक दर्ज करवाए जा सकती है। आपत्ति एमपी ऑनलाइन चयन पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन ही दर्ज होगी।


















