राजगढ़। सौधर्म बृहत्तपोगच्छीय त्रिस्तुतिक जैन श्रीसंघ राजगढ़ के ट्रस्ट की नवीन कार्यकारिणी के पदाधिकारियों एवं ट्रस्टियों के नामों की घोषणा कर दी गई है। अध्यक्ष संदीप खंजाची द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, 26 जनवरी 2026 को आयोजित बैठक के प्रस्तावानुसार इस कार्यकारिणी का गठन किया गया है। संस्था के संरक्षक के रूप में सुरेश तातेड का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संदीप खंजाची को सौंपी गई है,वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर आजाद भंडारी, उपाध्यक्ष संजय पुराणी (रींटा), सचिव धर्मेन्द्र भंडारी, कोषाध्यक्ष विकास (सोनू) भंडारी एवं महासचिव के रूप में मनीष जैन (राणापुर वाले) को नियुक्त किया गया है।
ट्रस्टी मंडल में राकेश राजावत, जयेश कापड़िया, राकेश हरण, प्रदीप रायली, सुनील चत्तर, सुभाष चत्तर, प्रितेश सराफ, अनिक सराफ, अल्पेश रोकड़िया, नितिन धारीवाल, सुरेश जैन (जैना स्टडी वाले), सुनील छजलानी, तेज कुमार खंजाची, अशोक राजावत, राजेन्द्र बाफना, निलेश सराफ एवं दिलीप झीनवाला को शामिल किया गया है
अध्यक्ष संदीप खंजाची ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं ट्रस्टियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि सभी सदस्य गुरुदेव राजेन्द्रसूरीश्वर महाराज साहेब के दर्शाए मार्गों पर चलकर श्रीसंघ को नई ऊंचाइयों तक पहुँचाएंगे।

















